Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : राजभाषा राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में हिंदी में काम करने का संकल्प, पत्रिका का विमोचन

  • राजभाषा प्रतियोगिता में लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह को जोन में प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे जोन का प्रतिनिधित्व 

KOLKATA. दक्षिण पूर्वी रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डेनरीच में 25.10.2024 को क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. जीएम अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों रेल मंडल प्रबंधक वीडियो कान्फ्रेंस से जुड़े. इस अवसर पर हिन्दी को रेलवे में बखूबी लागू करने पर जोर दिया गया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

जीएम से अवार्ड लेते मुकेश कुमार सिंह

चक्रधरपुर रेल मंडल के लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह को पूरे जोन में राजभाषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल पाने के लिए महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राजभाषा प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा.

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने मुकेश कुमार सिंह को बधाई दी है. उन्होंने बयान जारी कर रहा कि मेंस यूनियन से मुकेश कुमार सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं और सदेव लोको पायलट के रूप में बेहतर काम किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि देश में चक्रधरपुर रेल मंडल का नाम वह रौशन करेंगे. इस मौके पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता चन्द्रशेखर ने भी मुकेश सिंह को बधाई दी. मंडल रेल प्रबंधक अरूण जतोह राठौर ने भी ऑनलाइन बैठक में इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस मौके पर राजभाषा पत्रिका का भी विमोचन भी किया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...