Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Paris Olympics : ओलंपिक शुरू होने से कुछ घंटे पहले आगजनी से France का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप
    देश-दुनिया

    Paris Olympics : ओलंपिक शुरू होने से कुछ घंटे पहले आगजनी से France का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 27, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पेरिस को फ्रांस के बाकी हिस्सों और पड़ोसी देशों से जोड़ने वाली हाई-स्पीड लाइनों से संपर्क टूटा  

    PARIS. फ्रांस में शुक्रवार को आगजनी सहित व्यापक ‘आपराधिक’ घटनाओं के कारण हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप हो गया और ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस व यूरोप के बाकी हिस्सों से पेरिस की यात्रा बाधित हुई. फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमलों को ‘आपराधिक कृत्य’ करार देते हुए घटना की निंदा की. वहीं पेरिस में अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी और कहा कि इन अपराधों के लिए दोषियों को 15 से 20 वर्ष की सजा हो सकती है.

    पेरिस में अधिकारी सीन नदी और उसके किनारे एक शानदार परेड के आयोजन की तैयारी कर रहे थे लेकिन अटलांटिक, नॉर्ड और इस्ट की हाई-स्पीड लाइनों पर पटरियों के पास आगजनी की सूचनाएं मिलीं. आगजनी की घटनाओं के कारण रेल यातायात बाधित हुआ और हजारों की तादाद में यात्री प्रभावित हुए. जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पेरिस जाने वाली ट्रेन में सवार जर्मनी के दो एथलीटों को रेल मार्ग बंद होने के कारण वापस बेल्जियम लौटना पड़ा और अब वे समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. क्रिश्चियन कुकुक के साथ यात्रा कर रहे टीम के एक साथी ‘राइडर’ फिलिप वेइशौप्ट ने डीपीए को बताया, “समय पर पहुंचने का अब कोई सवाल ही नहीं है. फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने ‘एक्स’ पर कहा कि अपराधियों को खोजने के लिए फ्रांस की खुफिया सेवाओं को काम पर लगाया गया है.

    अट्टल ने इन घटनाओं को ‘सुनियोजित और समन्वित’ करार दिया. हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्ग्रीटे ने आगजनी की घटना वाली जगह से भाग रहे लोगों और आग लगाने वाले उपकरणों के बरामद होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सब संकेत देता है कि आरोपियों ने जानबूझकर आग लगाई है.वर्ग्रीटे ने बीएफएम टेलीविजन से कहा कि इन घटनाओं ने पेरिस को फ्रांस के बाकी हिस्सों और पड़ोसी देशों से जोड़ने वाली कई हाई-स्पीड लाइनों को पंगु बना दिया है.

    फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कंपनी ‘एसएनसीएफ’ ने बताया कि रेल ट्रैक इंटरसेक्शन को प्रभावित करने वाले इलाकों को निशाना बनाया गया ताकि घटनाओं के प्रभाव को दोगुना किया जा सके. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीन-पियरे फरांडौ ने कहा कि आगजनी की एक घटना से दो गंतव्य प्रभावित हुए. फरांडौ ने कहा कि यह सुनियोजित, पूर्वनिर्धारित और समन्वित हमले थे, जो फ्रांसिसी लोगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की मंशा से किये गये थे.

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    France's high-speed rail network halted due to arson hours Paris Olympics
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleAGRA DIVISION : गति सीमा के उल्लंघन के लिए कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दोनों चालक निलंबित
    Next Article अवैध वेंडर की ‘गरम चाय’ से ट्रेन में मची भगदड़, दो यात्रियों की गिरकर मौत, तीन गंभीर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    देश-दुनिया

    पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

    July 20, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group