7000 Special Trains For Diwali-Chhath Puja: दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार (Bihar)-उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खास तैयारी की है. भारतीय रेलवे इस साल दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इससे रेल यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. रेलवे ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. इससे रोजाना दो लाख एक्स्ट्रा यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. यह जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
रेल मंत्री का दावा है कि इस बार दीवाली और छठ में यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी. उनकी परेशानियों का ख्याल रेलवे रखेगी. हालांकि अभी से छठ को लेकर ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी शुरू हो चुकी है. अब देखना है कि रेलवे की यह व्यवस्था आम यात्रियों को कितना राहत देती है.
- चक्रधरपुर रेल मंडल में तबादला उद्योग हावी ! टाटानगर में 26 साल से जमे अमित चौधरी को Sr DCM ने फिर से नवाजा, पार्सल से हटाकर गुड्स में दी प्राइम पोस्टिंग - July 18, 2026
- 30 जून को रिटायर हुए रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, पेंशन में जुड़ेगा एक और सालाना इंक्रीमेंट, रेलवे बोर्ड का बड़ा निर्णय - July 17, 2026
- अमृत भारत योजना से बदला बिमलगढ़ स्टेशन, इन 5 बड़ी सुविधाओं से यात्री होंगे हाईटेक - July 17, 2026


















































































