Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, September 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » टाटानगर : स्टेशन पर अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को किया जागरूक
देश-दुनिया

टाटानगर : स्टेशन पर अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 9, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशन निदेशक के नेतृत्व में चला अभियान, यात्रियों ने दिखायी सक्रियता

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

टाटानगर स्टेशन पर 9 सितंबर को चलाये गये अभियान में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया. अभियान में स्टेशन के स्टाल संचालकों और यात्रियों को यह बताया कि प्लास्टिक दैनिक उपयोग में आसान जरूर है लेकिन यह जीवन और सेहत के लिए कितना खतरनाक है. प्लास्टिक को रेलवे ने बैन कर रखा है जिसका उपयोग करने पर यात्रियों से 500 रुपये तक जुर्माना वसूल किया जा जा सकता है. स्टेशन के स्टाल संचालकों को भी किसी भी रूप में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. डिप्टी एसएस कॉमर्शियल एसके पति ने बताया कि ऐसा करने पर उन्हें पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है.

स्टेशन निदेशक एचके बालमुचू की अगुवाई में चलाये गये अभियान में स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर चार-पांच और दो-तीन में यात्रियों और स्टाल संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान रेलवे की ओर से जारी पंपलेट का भी वितरण किया गया जिसमें यात्रियों के लिए उपयोग जानकारी दी गयी है. इसमें स्वच्छता अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है. बताया गया है खुले में शौच अथवा गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है और ऐसा करने पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. स्टेशन परिसर में जहां-तहां थूकने पर भी जुर्माना का प्रावधान है. यात्रियों से पानी की उपयोग की गयी बोलत को परिसर में लगे क्रशर मशीन में ही डालने का अनुरोध किया गया है.

रेलवे नेशनल ग्रीन ट्राइव्यूनल के दिशानिर्देश के अनुसार सभी स्टेशनों पर अभियान चला रहा है जिसमें अधिक से अधिक हरियाली को बनाये रखने की पहल की जा रही है. इसमें सामाजिक संस्थाओं के साथ ही रेलवे से सीधे जुड़ाव रखने वाली रेलवे की विभिन्न समितियों के सदस्यों से भी सहयोग लिया जा रहा. अभियान में (डीआरयूसीसी) मंडल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति और स्टेशन सलाहकार कमेटी (एसएससी) के सदस्यों की भी सहभागिता व सहयोग लिया जा रहा है. अभियान में डीआरयूसीसी मेंबर संजीत कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, अनय चौधरी, स्टेशन कमेटी मेंबर अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य लेागों ने भी यात्रियों को जागरूक किया. इस क्रम में रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने सहयोगी की भूमिका निभाते हुए अभियान में यात्रियों को जागरूक किया.

एनजीटी के गाइन लाइन के अनुसार चलाये जाने वाले अभियान के बाद टाटानगर स्टेशन पर स्वच्छता कायम रखने में बड़ी कामयाबी मिली है. इसमें डिप्टी एसएस कॉमर्शियल एसके पति और अर्पिता मैती की भूमिका अहम रही है. रेलवे एरिया मैनेजर विकास कुमार, कॉमर्शियल इंस्पेक्टर एके सिंह, कैटरिंग मैनेजर आरएन मिश्रा भी टाटानगर स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर लगातार व प्रभारी भूमिका में सहयोग देते रहे है जिसका असर टाटानगर स्टेशन पर बेहतर सफाई के रूप में सामने आने लगा है. रेलवे अधिकारियों ने इस बात पर चिंता जतायी कि अभी भी 10 फीसदी लोग स्टेशन के मुख्य द्वार के आसपास पिकदान होने के बावजूद इधर-उधर थूक देते है जिसका बुरा असर अन्य यात्रियों और उन नौनिहालों पर पड़ता है जिन्हें हर दिन स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है.

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य संजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर हर एक घंटे में यात्री बदल जाते है, ऐसी स्थिति में यह अभियान निरंतर तब तक चलाये जाने की जरूरत है जब तक वह अंतिम व्यक्ति भी इसे जिम्मेदारी से निभाने का प्रण नहीं ले लेता है जो रेलवे का उपभोक्ता है.

Spread the love
Tatanagar: Awareness for passengers to make plastic free by campaigning at station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे में तीन नये एसीएम की पोस्टिंग, दो का तबादला
Next Article रेलवे बोर्ड की केपीआई रैंकिंग में रत्लाम सबसे ऊपर, दूसरे नंबर पर मंसूरी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group