Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NCR : करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोपी रेलवे इंजीनियर और NCRMU का पदाधिकारी निलंबित, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

AGRA. उत्तर मध्य रेलवे ईदगाह – बयाना रेल खंड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सिंह पर 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय तुषार बंसल ने शनिवार को उन्हें निलंबन कर दिया. वीरेंद्र कुमार सिंह के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गयी है. मूलरूप से मथुरा निवासी वीरेंद्र वर्तमान में ईदगाह रेलवे स्टेशन पर तैनात थे और लंबे समय से ईदगाह रेल संस्थान के सचिव भी थे. सचिव रहते हुए रेल संस्थान परिसर की बुकिंग में अधिक धनराशि वसूली गई. मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी पर करोड़ों के गोलमाल का आरोप है.

बताया जाता है कि इस दौरान टेंट कारोबारी के साथ मिलकर उन्होंने रेलवे के खाते की जगह निजी बैंक खाते में धनराशि को जमा कराया. यहां चल रहे गोलमाल की खबरें लगातार मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. एसएससी के गोलमाल की सूचना ईदगाह रेलवे स्टेशन में सीनियर कार्यालय अधीक्षक मनमोहन अरोड़ा ने 26 जून को साक्ष्यों के साथ शिकायत रेल प्रशासन से की थी और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा था. हालांकि डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय तुषार बंसल को जांच के आदेश दिए.

जांच में यह बात सामने आयी कि 25 फरवरी 2021 को वीरेंद्र कुमार ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन से  स्क्रैप बिक्री की थी. केएस इस्पात ने 44.33 टन स्क्रैप खरीदा था लेकिन इस मामले में रेलवे के नए स्लीपर व अन्य नया सामान भी ट्रकों में लादकर बाहर भेजे दिये गये. जांच के क्रम में यह बात भी सामने आयी कि रेल खंड और सरकारी भूमि पर पौधारोपण के लिए जारी की धनराशि के फर्जी बिल बनाकर उसका पैसे का भी गोलमाल किया गया है. यही नहीं टीए बिलों में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी. 10 दिन तक चली जांच में सीनियर डीईएन ने गोलमाल की बात को सही पाया और रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी. इसके बाद एसएससी वीरेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...