Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने हाजीपुर मुख्यालय में किया नामांकन, शिवगोपाल ने मांगा समर्थन
    बोर्ड/जोन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने हाजीपुर मुख्यालय में किया नामांकन, शिवगोपाल ने मांगा समर्थन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 24, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से हाजीपुर महाप्रबंधक कार्यालय में यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव हेतु नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया गया. हाजीपुर मुख्यालय परिसर में यूनियन की ओर से आयोजित जनसभा में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेलकर्मियों को संबोधित किया और कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी के लिए लागू की जा रही UPS की कमियों को दूर कराया जायेगा. कर्मचारियों के योगदान की राशि को लाभांश सहित वापस दिलाने का भी उन्होंने वादा किया.

    कहा कि पेंशन के लिए सेवा अवधि में भी सुधार करवाया जाएगा. शिवगोपाल मिश्रा नेकहा कि AIRF ने संघर्ष के बल पर एनपीएस के जगह पर यूपीएस लाने का काम किया है. यूपीएस को ओपीएस तक ले जाने के संघर्ष के लिए तैयार है. इसके लिए सभी को ECRKU को मजबूत करना होगा ताकि फेडरेशन नई ताकत के साथ उनकी मांगों को पूरा करा सके.

    सभा में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय ने रेलकर्मियों को भविष्य के आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि केवल AIRF का ही संघर्ष और शहादत का इतिहास है. बाकी यूनियनों ने आंदोलन के नाम पर रेलकर्मियों की भावनाओं को छलने काम किया है. आज चुनाव के माहौल में कई संगठन रेलकर्मियों को विभिन्न कटेगरी के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं जो रेलकर्मियों के आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं. वरीय साथी बी के सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए ईसीआर जोन में फिर एकबार ईसीआरकेयू के लाल झंडे को बुलंद करने का आह्वान किया.

    आमसभा के पूर्व AIRF महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पाण्डेय, महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से औपचारिक मुलाकात की तथा आमसभा के पश्चात इन नेताओं के अगुवाई में ईसीआरकेयू का एक विशिष्ट प्रतिनिधिमण्डल प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी वी के सिंह को ईसीआरकेयू का नोमिनेशन का फार्म सौंपा. इस मौके पर एसएस डी मिश्रा (दानापुर), मो ज्याऊद्दीन (धनबाद), मिथिलेश कुमार ( डी डी यू), मनोज कुमार (समस्तीपुर), बबलू कुमार (सोनपुर), बी बी पास वान ( डी डी यू प्लांट डिपो), मनीष कुमार ( मुख्यालय) तथा जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा उपस्थित थे.

    यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि डीडीयू मंडल से लगभग 1000 की संख्या में मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू डिविजन के नेतृत्व में रेल कर्मचारी हाजीपुर जोनल ऑफिस नामांकन के लिए पहुंचे गया शाखा का नेतृत्व शाखा सचिव मुकेश सिंह कर रहे थे. जिनके नेतृत्व में लगभग 100 से अधिक रेल कर्मचारी साथ थे. आम सभा में डीडीयू मंडल से मुख्य रूप से ईसीआरकेयू के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू कॉमरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, केंद्रीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह सहित मुकेश कुमार सिंह, भईया लाल, संजय कुमार शर्मा, एसपी सिंह, यूसी मौर्या सुल्तान अहमद, लक्ष्मण प्रसाद, राजेश कुमार, मुन्नी कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रमोद रंजन तिवारी, संजय कुमार, मीनू कुमारी, नितु कुमारी, मीनतारा, अमरनाथ नाथ सिंह, जेके सिंह, मनदीप कुमार, सोमनाथ सिंह, संजय कुमार सिंह, आइबी मिश्रा, कृष्ण कान्त पाल, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, संजीत कुमार, सुनील कुमार, एके उपाध्याय, मोहन राम, महेश कुमार, रामजी यादव, केदार तिवारी, केशव ज्योति महेश कुमार, आर के सिंह सहित डीडीयू मंडल स्थित सभी शाखओं से हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे.

    East Central Railway Employees Union filed nomination at Hajipur headquarters Shiv Gopal sought support
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorthern Railway : नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन (NRMU) ने मान्यता के चुनाव के लिए किया नामांकन, शामिल हुए शिवगोपाल
    Next Article RANCHI : आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई-टिकट बनवाने के आरोप में पकड़ा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group