Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने PCPO को नामांकन पत्र सौंपकर यूनियन चुनाव का बिगुल फूंका

KHARAGPUR. भारतीय रेलवे के सभी 18 जोनों में यूनियनों की मान्यता लिए 4दिसम्बर से 6 दिसम्बर में चुनाव होने वाले हैं. यह चुनाव लगभग 11 वर्षो के पश्चात होने वाला है. चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबंद्धित रेलवे ट्रेड यूनियन दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ (डीपीआरएमएस) ने 23 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी महुआ वर्मा को अपना नामांकन सौंपा.

इस अवसर पर डीपीआरएमएस के संरक्षक प्रहलाद सिंह, महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, जोनल सहमंत्री सुनील कुमार मिश्रा, राजेश चक्रवर्ती, जोनल संगठन मंत्री पी. के. पात्रो, जोनल कार्यकारी सदस्य राजेश कुमार सिंह, खड़गपुर मंडल अध्यक्ष के. सी. मोहन्ती, खड़गपुर कारखाना सचिव पी. के. कुण्डु, शाखा सचिव जी. ललित कुमार, पी. श्रीनिवास राव, एस रवि कुमार, शाखा अध्यक्ष संतोष सिंह, शाखा सहसचिव रीतेश कुमार तथा सदस्यों में ओमप्रकाश यादव,आशीष नंद चौधरी, सौगत मल्लिक, सोनू लाल, इंद्रनील बोस आदि उपस्थित थे.

दरअसल डीपीआरएमएस ने 24 अक्टूबर को नामांकन के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी महुआ वर्मा को पत्र सौंपा था, लेकिन चक्रवाती तूफान दाना के कारण बहुत सारी ट्रेनें कैंसल कर दी गयी. इसी के मद्देनजर डीपीआरएमएस के शीर्ष नेतृत्व ने 23 अक्टूबर को नामांकन करने का फैसला लिया. इस अवसर पर महामंत्री बलवंत सिंह ने कहा कि दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनें मजदूरों के हितों को दरकिनार कर कुर्सी का लड़ाई में व्यस्त हैं. डीपीआरएमएस ही अकेली ऐसी यूनियन है जो मजदूरों के हितों पर ध्यान दे रही हैं.

दोनों यूनियनों ने पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को दरकिनार कर दिया जबकि भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबंधित ट्रेड यूनियन डीपीआरएमएस अब भी पुरानी पेंशन स्कीम की मांग पर अड़ी है जो कि मजदूरों की मांग है. जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने कहा कि डीपीआरएमएस के लिए मजदूरों की मांग ही सर्वोपरि रहती है क्योंकि डीपीआरएमएस का नारा है- राष्ट्र हित, उद्योग हित, मजदूर हित है. आने वाले चुनाव के लिए सभी कार्यकर्तागण उत्साहित हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...