Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेल मंत्री ने ‘दाना’ चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, 24 घंटे काम करेगा वॉर रूम
बोर्ड/जोन

रेल मंत्री ने ‘दाना’ चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, 24 घंटे काम करेगा वॉर रूम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 24, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर आने वाले संभावित भीषण चक्रवात ‘दाना’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को न्यूनतम व्यवधान के साथ अधिकतम तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर रेल मंत्रालय में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इसमें संबंधित जोनल रेलवे (पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे) की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की और इसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ, सभी बोर्ड सदस्य, पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक, खड़गपुर, चक्रधरपुर, अद्रा और खुर्दा रोड के मंडल रेल प्रबंधक शामिल हुए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को यह भी सलाह दी कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए.

बैठक में पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधकों ने रेलवे की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर और गार्डन रीच (कोलकाता), खुर्दा रोड, विशाखापट्टनम, संबलपुर, चक्रधरपुर, अद्रा, रांची, खड़गपुर और बालासोर के मंडल कार्यालयों में 24 घंटे काम करने वाले 9 समर्पित वॉर रूम स्थापित किए गए हैं. पावर बैकअप के साथ निर्बाध संचार के लिए 20 सैटेलाइट फोन के साथ वॉर रूम अथवा आपातकालीन नियंत्रण कक्ष चालू हैं. रेलवे वास्तविक समय के अपडेट प्राप्त करने और आवश्यकतानुसार संसाधन जुटाने के लिए भारतीय मौसम विभाग के साथ भी निरंतर संचार बनाए रख रहा है.

सोरो, जालेश्वर और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे विभिन्न स्थानों पर पटरियों, सिग्नलिंग प्रणालियों और विद्युतीकरण की त्वरित बहाली के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए डीजल इंजन भी स्टैंडबाय पर हैं.

भोजुडीह, बोकारो स्टील सिटी, सोरो, नीमपुरा, अद्रा, राजगोड़ा, बछरावां, केंदुआ, कालाघर, तपंग, छतरपुर, पलासा, हिंडोल रोड, राधाकिशोरपुर, केंदुआपाड़ा, रघुनाथपुर, हरिदासपुर जैसे सभी रणनीतिक स्थानों पर 600 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं. राहत वैन, 49 भारी मशीनरी, 7 ट्रॉलियां और अन्य उपकरण भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. राहत सामग्री या किसी अन्य जरूरी सामानों को ले जाने के लिए स्क्रैच रेक की योजना बनाई गई है और उसे 6-7 कोच के साथ खड़गपुर में रखा गया है. टावर वैगनों की व्यवस्था की गई है और उन्हें बालासोर, दतन, खड़गपुर, रूपसा और हल्दिया में रखा गया है.

भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. खड़गपुर डिवीजन के साथ-साथ चक्रधरपुर और अद्रा जैसे निकटवर्ती डिवीजनों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. भारी बारिश और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए रेलवे पुलों, पटरियों, यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

महत्वपूर्ण स्टेशन पर हेल्प डेस्क, दवा के साथ रहेगी टीम  

सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जैसे पुरी – 8926100356, खुर्दा रोड 8926100215, भुवनेश्वर- 8114382371, कटक- 8114382359, पारादीप- 8114388302, जाजपुर क्योंझर रोड- 8114382342, भद्रक- 8114382301, पलासा- 8114382319, ब्रह्मपुर- 8114382340 और यात्रियों के साथ-साथ आम जनता के बीच लगातार घोषणाएं की जाएंगी.

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेचेदा, तामलुक, खड़गपुर और बालासोर में पर्याप्त क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग और अन्य दवाओं के साथ मेडिकल टीम तैनात की गई है. चक्रवात के कारण नियंत्रित होने वाली ट्रेनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर शिशु आहार के साथ पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की गई है. सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में स्थित स्थानों पर पर्याप्त क्षमता वाले पानी के टैंक की योजना बनाई गई है और उन्हें रखा गया है.

Spread the love
Ashwini Vaishnaw-reviewing preparedness-deal-Dana Railway Minister reviewed the preparations to deal with cyclone 'Dana' war room will work 24 hours
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleWestern Railway : वडोदरा-अहमदाबाद रेलवे रूट पर कवच सिस्टम के वर्जन 4.0 का ट्रायल सफल
Next Article Baliya : ट्रेन में महिला यात्री के पास मिली 700 गोलियां, कारण जानकर पुलिस भी रह गयी अवाक !
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group