Katihar. कटिहार रेलमंडल क्षेत्र के कटिहार-पूर्णियां रेलखंड पर रानीपतरा स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. अज्ञात उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे के दो सरिये रख दिए थे, जो ट्रेन को डिरेल करने की नीयत से थे.
ट्रेन चालक की सूझबूझ से कटिहार जंक्शन से जोगबनी रेलवे स्टेशन के लिए चलने वाली सवारी ट्रेन संख्या 07561 (डीएमयू स्पेशल ट्रेन) दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. ट्रेन की गति धीमी थी, जिससे चालक ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया. रेलवे ट्रैक पर रखी गई दोनों सरिया ट्रेन की चक्के में फस गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
रेल अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. रेलवे अधिकारी ने कहा कि अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद यात्रियों में राहत है, लेकिन रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है.
- Northern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा - August 22, 2026
- रांची रेल मंडल के हटिया में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’, 55 स्टेशनाें का रहेगा लाइव कंट्रोल - August 22, 2026
- 20 साल का ‘इंतजार’ खत्म, पर क्या दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन का बिखराव रोक पाएंगे शिवगोपाल! - August 22, 2026
















































































