Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » गरीब के हाथ से निकल जायेगी रथ, गरीब रथ को मेल/एक्सप्रेस बनाकर राजस्व बढ़ाने की तैयारी
देश-दुनिया

गरीब के हाथ से निकल जायेगी रथ, गरीब रथ को मेल/एक्सप्रेस बनाकर राजस्व बढ़ाने की तैयारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 3, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे ने दो गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को मेल एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील कर दिया
  • काठगोदाम-जम्मू और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ को मेल एक्सप्रेस बनाया
  • फिलहाल देशभर में विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही हैं 26 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनें
  • यात्रियों को एसी में सफर करने के लिए अब चुकाना पडे़गा पहले से अधिक किराया

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

गरीबों के एसी में सफर करने का सपना साकार करने के लिए साल 2006 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा शुरू की गई गरीब रथ एक्सप्रेस को ऐसा लगता है कि पटरियों से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस ट्रेन को अब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में बदला जा रहा है, जिसकी शुरुआत पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली काठगोदाम-जम्मू और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ ट्रेन को मेल एक्सप्रेस में तब्दील करने से हो गई है. फिलहाल देशभर में विभिन्न मार्गों पर 26 गरीब रथ ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनकी अधिकतम गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा है. इससे पहले, खबर आई थी कि रेलवे गरीब रथ ट्रेनों का परिचालन बंद कर उनकी जगह पर नई हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है.

बदलाव के पीछे यह तर्क, बढ़ जाएगा किराया  

गरीब रथ ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि अब इस ट्रेन की बोगियां बननी बंद हो गई हैं, जो काफी पुरानी हैं. इसकी जगह पर अब आधुनिक बोगियां बनाई जा रही हैं. इसलिए गरीब रथ ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस ट्रेन में बदला जाएगा. अगर गरीब रथ ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में बदला जाएगा तो यात्रियों के एसी में सफर करने का किराया काफी बढ़ जाएगा. फिलहाल आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन की गरीब रथ ट्रेन का किराया करीब 900 रुपये के आसपास है, जबकि एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी 3 क्लास का किराया 1,300 रुपये के आसपास है. इस तरह गरीब रथ के एसी 3 में सफर करने वाले यात्रियों को लगभग 400 रुपये अधिक भुगतान करना पड़ेगा, साथ ही एसी 3 क्लास की सीटें भी घट जाएंगी, क्योंकि गरीब रथ की सारी बोगियां एसी 3 और चेयरकार होती हैं, जबकि मेल एक्सप्रेस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होते हैं.

फिलहाल कितना है किराया

इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों के एयर कंडीशनिंग क्लास से दो-तिहाई से भी कम है. इस ट्रेन में प्रत्येक सीट या बर्थ के बीच की दूरी कम है और प्रत्येक कोच में वातानुकूलित डिब्बों की तुलना में अधिक सीटें और बर्थ हैं. गरीब रथ में बैठने के लिए 3 टियर में 78 सीटें होती हैं. यात्रियों को खान-पान और बेड रोल के लिए अलग से भुगतान करना होता है. फिलहाल एक बेड रोल के लिए 25 रुपये देना होता है, जिसमें एक तकिया, एक कंबल और दो चादर होते हैं. गरीबों के एसी में सफर के सपने को पूरा करने के लिए 5 अक्टूबर, 2006 को तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गरीब रथ ट्रेन की शुरुआत की थी. पहली ट्रेन सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस थी, जो बिहार के सहरसा से पंजाब के अमृतसर के बीच चलाई गई थी. इस ट्रेन में एसी 3 और चेयरकार होते हैं.

Source – Nav Bharat

Spread the love
garib rath
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Article” काला दिवस ” रेलवे के निगमीकरण के प्रयास का एक मंच पर आकर विरोध करने का आह्वान
Next Article रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण के एजेंडे पर सोनिया गांधी के वार से बिलबिलाये पीयूष गोयल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group