Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » PRAYAGRAJ : सेंट्रल हास्पीटल में UMRKS के निरीक्षण से MD नाराज, मरीजों के बेडशीट गंदे तो कंबल फटे मिले
रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : सेंट्रल हास्पीटल में UMRKS के निरीक्षण से MD नाराज, मरीजों के बेडशीट गंदे तो कंबल फटे मिले

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 22, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PRAYAGRAJ.  उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पांडे के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शनिवार को अचानक केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंच गये. इस दौरान समस्याओं को सूचीबद्ध करने पर चिकित्सा निदेशक (MD) और नेताओं के बीच टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी. चिकित्सा निदेशक (MD) ने यूनियन द्वारा निरीक्षण से पूर्व सूचना दिये जाने की औपचारिकता पूरी करने की बात कही तो यूनियन नेताओ ने स्पष्ट कहा कि सच जानने के लिए जरूरी था कि औचक जांच की जाये.

मरीजों से मिलते UMRKS के नेता

इस दौरान यूनियन नेताओं को अस्पताल में मौजूद कर्मचारी एवं मरीजों से समस्याएं लिखकर दी. UMRKS के लोग सुबह लगभग 11:00 बजे चिकित्सालय पहुंच गये थे. अस्पताल में पायी गयी समस्याओं पर यूनियन की ओर से बयान जारी कर वस्तुस्थिति का खुलासा किया गया. इसमें बताया गया कि अस्पताल जैसे स्थान पर गंदगी यह साबित कर रही थी कि यहां सब कुछ ठीक नहीं है. दवा के कई काउंटर बंद थे तो कुछ में लंबी लाइन थी. सीनियर सिटीजन के लिए काउंटर संचालित नहीं था. मरीजों को दवा काउंटर पर आधी से अधिक दवा नहीं मिल रही थी.

यूनियन द्वारा जारी की गयी कुव्यवस्था की सूची 

  • अस्पताल परिसर में स्वच्छता की कमी तथा शौचालयों में अत्यधिक गंदगी
  • दवा वितरण के कई काउंटर बंद पाए गए, जबकि मरीजों की लंबी लाइन लगी थी
  • सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कार्यशील लाइन नहीं, केवल नाम मात्र का उल्लेख
  • LP दवा काउंटर पर अत्यधिक भीड़, डॉक्टर द्वारा लिखी गई आधी दवाएं उपलब्ध नहीं
  • मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए बाध्य होना और परेशान रहना
  • अल्ट्रासाउंड विभाग पूर्ण रूप से बंद पाया गया तथा आकस्मिक अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं
  • मरीजों को उपलब्ध बेडशीट गंदी एवं कई मरीजों के पास फटे हुए कंबल पाए गए
  • फायर हाइड्रेंट से पानी का अनियंत्रित बहाव तथा अन्य कई महत्वपूर्ण कमियां दर्ज की गईं

यूनियन की ओर से बताया गया कि निरीक्षण के दौरान संगठन के लोग जब मरीजों और कर्मचारियों से परेशानियां नोट कर रहे थे तो चिकित्सा निदेशक (MD) ने रोक-टोक की. उन्होने निरीक्षण के लिए पूर्व सूचना देने की बात कही. यूनियन का इस मामले में स्पष्ट कहना है कि पूर्व सूचना देने पर कई विसंगतियां छिपाई या सुधार ली जातीं, इसलिए औचक निरीक्षण आवश्यक था.

डॉक्टर से जानकारी लेते UMRKS के नेता

इस दौरान डॉ एम. कुमार, डॉ संजय कुमार तथा डॉअनुराग यादव द्वारा यह सुझाव दिया गया कि ग्रुप ‘C’ एवं ग्रुप ‘D’ कर्मचारियों की भारी कमी के कारण कई कार्य प्रभावित होते हैं, अतः इन पदों पर तत्काल नियुक्ति बढ़ाई जानी चाहिए. संगठन द्वारा समस्याओं, सुझावों और एकत्रित फोटोग्राफ को मंडल रेल प्रबंधक तथा महाप्रबंधक को भेजा जा रहा है.

निरीक्षण दल में सभाजीत चौबे, आशीष मिश्रा, रूक्मानंद पांडे, सत्यम गुप्ता, सनत कुमार तिवारी, संतोष शर्मा, बीरबल ठाकुर, राकेश शुक्ला, शिवकुमार, प्रहलाद कुमार, नागेंद्र पांडे, श्याम जी शुक्ला, सुरेश शर्मा, अंजनेय रंजन, राजेंद्र छाबड़ा आदि उपस्थित रहे.

Spread the love
patients' bedsheets found dirty and blankets torn PRAYAGRAJ: MD upset with UMRKS inspection at Central Hospital
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group