Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चिनाब पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, काश्मीर तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
    बोर्ड/जोन

    चिनाब पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, काश्मीर तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 6, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    JAMMU. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज – ‘चेनाब रेलवे ब्रिज’ और भारत के पहले केबल-स्टे ‘अंजी ब्रिज’ का उद्घाटन किया. एक उल्लेखनीय संकेत में, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लहराया और उसे चेनाब नदी पर पुल के डेक पर आगे ले गए. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उद्घाटन के दौरान उपस्थित थे.  चेनाब पर पुल के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री ने रेलवे आर्च ब्रिज का निरीक्षण किया.

    इस मौके पर पीएम ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना और पर्यटन पर निर्भर कश्मीरी लोगों की आजीविका छीनना था. प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी के लिए पहली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने और चिनाब नदी पर बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कटरा में आयोजित एक जनसभा में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा कि पर्यटन रोजगार उपलब्ध कराता है और लोगों को जोड़ने वाली कड़ी का काम करता है, लेकिन दुर्भाग्य से पड़ोसी देश मानवता, सद्भाव और पर्यटन का दुश्मन है. मोदी ने कहा, इतना ही नहीं, पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन है. 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसका उदाहरण है. पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का इरादा भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़काना था। वह कश्मीर के लोगों की रोजी-रोटी छीनना चाहता था, इसलिए उसने पर्यटकों को निशाना बनाया.
    चिनाब रेलवे पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम 
    चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे और उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए अहम है. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ प्रतिष्ठित पुल के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया.
    प्रधानमंत्री ‘व्यू प्वाइंट’ तक गए और उन्हें नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में जानकारी दी गई. यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है.
    प्रधानमंत्री को संग्रहालय में इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ बातचीत करते भी देखा गया. यह संग्रहालय रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब वाले रेलवे पुल का हिस्सा है. बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल और अंजी नदी पर भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया.
    Narendra Modi walked on the bridge carrying the tricolor PM Modi inaugurated the world's tallest Chenab railway bridge
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTatanagar: टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन शुरू, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानेंं टाइम टेबल
    Next Article KHARAGPUR : एडीआरएम ने कोरोमंडल एक्सप्रेस में की जांच, अवैध वेंडरों को संतरागाछी में उतारा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group