- #Increase_SCR_NonTech_GDCE कर विरोध दर्ज करायेंगे कर्मचारी
Secunderabad. साउथ सेंट्रल रेलवे में पिछले 7 वर्षों से GDCE नॉन-टेक्निकल की भर्ती नहीं निकाली गई है. हाल में GDCE भर्ती में अवसर दिये भी गये तो इसमें नॉन-टेक्निकल के सिर्फ 29 पद ही दिए गए हैं, इसे लेकर कर्मचारी आक्रोशित हैं. इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया जा रहा. संगठित कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रविवार को मेगा अभियान चलाने का आह्वान किया है. कहां जा है कि जोन में 4000 से अधिक DR भर्ती के मुकाबले 29 की संख्या चिंताजनक है.
यह अभियान रविवार 19 अप्रैल 2026 की दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर चलाया जायेगा. इसके साथी ही हैसटेग अभियान भी चलेगा #Increase_SCR_NonTech_GDCE, जिसमें सीट बढ़ोतरी की मांग की जायेगी. अभियान के लिए रेलकर्मियों से सहयोग करने का आह्वान किया गया है. इसके साथ ही अभियान को (X) पर ट्वीट और रि-ट्वीट चलाकर अपनी बात पीएमओ, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन तक पहुंचायी जायेगी.
ट्रैकमैन रेलकर्मियों ने सार्वजनिक मंच पर सहयोगियों से साथ देने की अपील जारी की है और कहा है कि हक और अधिकार के लिए एकजुटता दिखाएं का यह समय है इसलिए कैंपेन में बढ़-चढ़कर भाग लें. इस मामले को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट/री-ट्वीट कर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की अपील की जा रही है.
कर्मचारी इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वीडियो बनाकर भी अपना दर्द साझा करेंगे और ट्विटर कैंपेन में उस वीडियो को शेयर किया जायेगा. मालूम हो कि इससे पहले ऑल इंडिया ट्रैकमेंटेनर यूनियन के बैनर तले 2022 में ट्विटर पर ट्रैकमैनों की प्रताड़ना के विराेध में हैसटेग अभियान चलाया गया था. इसमें #Stop_Harrasment_On_Trackman का नारा देकर मामला पीएमओ, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन और यूनियन तक पहुंचाया गया.
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026



















































































