Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

TATANAGAR : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद

TATANAGAR. मुल्क के मालिकों भारत वर्ष के मूलवासियों में विज्ञान सम्मत शिक्षा का प्रचार – प्रसार करने एवं उन्हें आडंबर मुक्त बनाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले ने सत्य शोधक समाज की रचना की. उक्त बातें ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती के अवसर पर कही.

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा कार्यालय में आज ओबीसी संगठन के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पर रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि पूरे विश्व मानव पटल पर मानवता एवं इंसानियत की हक की लड़ाई लड़ने वाला विश्व मानव देशरत्न डॉक्टर बी आर आंबेडकर साहब ने भारतीय संविधान की रचना कर के भारत को विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतांत्रिक देश बना दिया.

उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने महात्मा ज्योति बा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें नमन किया एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ टाटानगर शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने किया. कार्यक्रम का संचालन ओ.बी.सी. रनिंग शाखा के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार ने किया .

उक्त अवसर पर संजीव कुमार, सूरज कुमार, प्रहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, भगवान साहू एवं पवन कुमार साह भी उपस्थित थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...