Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

उमा भारती के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चेन पुलिंग, रेल मंत्री को पत्र भेजकर रेलवे की संवेदनशीलता पर उठाये सवाल

JHANSI. बीजेपी नेता उमा भारती के लिए रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चेन पुलिंग की गयी. वह ट्रेन पकड़ने पहुंचीं थे लेकिन आरोप है कि ट्रेन निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गयी थी. हालांकि किसी ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और उमा भारती आगे की यात्रा कर सकी. इस घटना के बाद उमा भारती ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे की लापरवाही और संवेदनशीलता की कमी को लेकर सवाल उठाया है. अब यह मामला मीडिया की सुर्खिया बन रहा.

बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पूरे मामले में रेलवे स्टेशन पर उत्पन्न अव्यवस्थाएं और आम यात्रियों की समस्याओं की ओर रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल एक वीआईपी घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है. उमा भारती ने बताया कि वे समय से पहले रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं, लेकिन बुनियादी ढांचे की समस्याओं ने स्थिती को बिगाड़ दिया. ट्रेन तय समय से पहले पहुंच गई थी और उसी समय पर रवाना भी हो गई. उनकी रेलमंत्री को भेजी चिट्ठी में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है.

CKP DIVISION : सरडेगा (MCL) अग्निकांड में लापरवाही और शराबकांड में ‘झूठी गवाही’ देने वाले को भी मिलेगा डीआरएम अवार्ड!

उमा भारती ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर दी. कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन पर घटी घटना कोई अपराध नहीं है, बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं की कमी की ओर इशारा करता है. कहा कि मुझे प्लेटफॉर्म 1 से 4 तक एक बैटरी-चालित गाड़ी में ले जाया जा रहा था, लेकिन मेरे रास्ते में एक ट्रेन गुज़र गई. इस तरह तीन से चार मिनट बर्बाद हो गए.

उमा भारती ने कहा कि रेलवे का आधुनिकीकरण जरूर करना चाहिए, लेकिन पुरानी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने अपील की कि आम लोगों, दिव्यांग व्यक्तियों और बुजुर्गों का ध्यान रखा जाना चाहिए. उमा भारती ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि वो रेलवे की अव्यवस्थाओं पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि ऐसी समस्याएं आम यात्रियों के साथ न हों. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए विशेष रूप से समस्या नहीं, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए एक गंभीर मुद्दा है.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...