Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चक्रधरपुर में ट्रेनों की लेट-लतीफी पर डीआरएम का घेराव, उधर…टाटा में विधायक सरयू को सफाई देने पहुंचे रेलवे एरिया मैनेजर
    रेलहंट स्पेशल

    चक्रधरपुर में ट्रेनों की लेट-लतीफी पर डीआरएम का घेराव, उधर…टाटा में विधायक सरयू को सफाई देने पहुंचे रेलवे एरिया मैनेजर

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • डीआरएम को लोगों ने सुनाई खरी-खरी, मौके पर नहीं नजर आये नये सीनियर डीओएम मनीष पाठक        
    • झामुमो नेता ने रेल चक्का जाम करने की दी चेतावनी, कहा – जनहित में जनता के लिए आंदोलन होगा    

    CHAKRADHARPUR/TATA. ट्रेनों के विलंब को लेकर बार-बार तकनीकी कारणों का हवाला देने वाले चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया सोमवार को जनता की दरबार में बुरी तरह घिरे नजर आये. ट्रेनों की लेटलतीफी पर डीआरएम तरुण हुरिया को कार्यालय से बाहर बुलाकर लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. लोगों के सवालों के आगे डीआरएम हुरिया निरुत्तर नजर आये. लोगों ने एक हफ्ते का वक्त डीआरएम को दिया और चेताया कि अगर इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी ठीक नहीं हुई तो रेल चक्का जाम होना तय है.

    डीआरएम के घेराव और प्रदर्शन के बीच टाटानगर में एक अहम घटनाक्रम के बीच रेलवे एरिया मैनेजर विधायक सरयू राय को स्पष्टीकरण देने उनके कार्यालय पहुंचे. यहां कुल 13 ट्रेनों की सूची भी विधायक को सौंपी गयी, इसमें टाटानगर से समय पर खुलने और कुछ के समय पर पहुंचने का विवरण शामिल है. विधायक को यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में मालगाड़ियों के परिचालन में दो प्रतिशत की कमी की गयी है. इस तरह यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता देकर परिचालन समय सुधारने का प्रयास किया जा रहा. मालूम हो टाटानगर में विधायक सरयू के धरना-प्रदर्शन के बाद से ही रेल प्रशासन दबाव में है.

    वहीं, सोमवार को चक्रधरपुर में डीआरएम के घेराव में लोगों का आक्रोश सिर चढ़कर बोल रहा था. लोगों ने ऐसे-ऐसे सवाल दागे कि डीआरएम तरुण हुरिया के साथ तारणहार के रूप में खड़े सीनियर डीसीएम की बोलती ही बंद हो गयी. दिलचस्प बात यह रही कि डिवीजन में परिचालन संभालने वाले नये सीनियर डीओएम मनीष पाठक मौके पर नजर नहीं आये. लोगों का आक्रोश ऐसा था कि वह कुछ भी सुनने-समझने को तैयार नहीं थे. ट्रेनों के विलंब को लेकर आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो केन्द्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने सीधी चेतावनी दे डाली कि एक हफ्ते में ट्रेनों की लेटलतीफी अगर ठीक नहीं हुई तो वे रेल चक्का जाम कर देंगे. जनहित में जनता के लिए आंदोलन करना उनका लक्ष्य है, ऐसे में केस मुकदमों का कोई डर नहीं.

    आपके लिए स्पेशल ट्रेन है…कभी आम यात्री के साथ ट्रेन में चले, दुख-दर्द का पता चल जायेगा

    डीआरएम से लेागों ने सवाल किया कि वह बताये टाटा से चक्रधरपुर पहुंचने में एक मेमू और एक्सप्रेस ट्रेन को क्या समय लगना चाहिए. हकीकत में रेल मंडल में ट्रेनों की रफ़्तार कितनी धीमी है, क्या उन्होंने इसका आंकलन किया है. आप के लिए स्पेशल ट्रेन होती है, कभी आम गरीब आदमी के साथ उनकी ट्रेन में बैठकर चला कीजिये, आपको सारा दुख दर्द पता चल जायेगा. आम जनता के सवालों के आगे डीआरएम मौन थे तो सीनियर डीसीएम बेबश नजर आये. अंत में डीआरएम को लोगों ने एक मांग पत्र सौंपकर ट्रेनों की लेटलतीफी को ठीक करने का अल्टीमेटम दिया.

    CKP DIV : विधायक सरयू राय की अगुवाई में टाटानगर में जोरदार प्रदर्शन का रेलवे पर असर नहीं, दक्षिण बिहार समेत दर्जनों ट्रेनें घंटों चली लेट

    डीआरएम ने फिर अलापा पुराना राग, तकनीकी परेशानी का रोया रोना 

    प्रदर्शन के बाद डीआरएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ट्रेनों को समय पर चलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. बहुत जल्द यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा. हालांकि जब उन्होंने यात्री ट्रेनों के विलंब के कारणों पर पुराना राग भी अलापा. लेकिन इसका असर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर नहीं पड़ा. उन्होंने डीआरएम पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे दिया है.

    यह संघर्ष रेलवे के खिलाफ नहीं, यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने के लिए है : सरयू 

    टाटानगर में रेलवे एरिया मैनेजर के स्पष्टीकरण के बाद विधायक सरयू राय ने मीडिया से कहा कि उन्हें एक चार्ट सौंपा गया है. इसमें 13 यात्री ट्रेनों के टाटानगर से समय पर खुलने और कुछ के समय पर पहुंचने का विवरण शामिल है. इसमें साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे और स्टील एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का उल्लेख है. यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता देकर समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का आश्वासन भी रेलवे ने दिया है.

    सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि आंकड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण यात्रियों की सुविधा है. आम लोगों की अपेक्षा सिर्फ इतनी है कि ट्रेनें समय पर आएं और जाएं. उन्होंने दोहराया कि उनका संघर्ष रेल प्रशासन के खिलाफ नहीं, बल्कि यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने के लिए है.

    उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आ रहे देरी के मामलों का जिक्र करते हुए रेल प्रशासन से पारदर्शिता बरतने और प्रतिदिन ट्रेनों के संचालन की रिपोर्ट जारी करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी.

    CHAKRADHARPUR DIVISION DRM Confronted Over Train Delays HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर रेल मंडल में ‘रेल सेवा सम्मान’ का जश्न, 72 रेलकर्मी सम्मानित, बोले डीआरएम – रेलकर्मियों की मेहनत से देश की प्रगति
    Next Article CKP DIVISION : कार्मिक का कर्मकांड, तीन माह में बदला Crew Controllers का पोस्टिंग आर्डर, … घोटाला या प्रक्रियागत चूक?
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group