TATANAGAR. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे, टाटानगर शाखा कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जन्मजयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने की. उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर के विश्व के सबसे शक्तिशाली चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के पराक्रम एवं अहिंसा संबंधी ऐतिहासिक कार्यकलापों पर अपना मंतव्य रखा.
उक्त अवसर पर शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने उपस्थित समस्त सदस्यों के समक्ष संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के द्वारा प्रेषित संकल्प को दोहराया. तदनुसार उपस्थित समस्त सदस्यों ने संकल्प किया कि भविष्य में हम अपने बच्चों , अपने परिजनों और अपने समाज के नव युवकों को महान सम्राट अशोक के पराक्रम एवं अहिंसा से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेंगे.
इस मौके पर रनिंग शाखा सचिव आशीष गुप्ता, गंगा प्रसाद, अंबिका प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, बीपी गुप्ता, सरवन कुमार, मनीष कुमार, जहेंद्र कुमार, रविकांत कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित थे.
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026




















































































