Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Kota Divisions : रेलवे-मीडिया संवाद को सशक्त बनाने के लिए खोला गया आगंतुक कक्ष

KOTA. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में वाणिज्य शाखा द्वारा नवनिर्मित “मीडिया एवं आगंतुक कक्ष” का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

नव-निर्मित मीडिया कक्ष विशेष रूप से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं प्रतिनिधियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. अब मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को समाचार, आधिकारिक जानकारी, चर्चा तथा जनसंपर्क अधिकारी से संवाद के लिए एक पृथक, सुव्यवस्थित एवं आरामदायक बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मीडिया, रेलवे और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है. इसी भावना के अनुरूप यह मीडिया कक्ष न केवल प्रतीक्षालय के रूप में, बल्कि रेलवे की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित कार्यों पर सकारात्मक संवाद के मंच के रूप में भी उपयोगी सिद्ध होगा.

इस पहल को मीडिया के प्रति सम्मान और पारदर्शी कार्यसंस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे रेलवे-मीडिया संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...