Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

आगरा से अहमदाबाद की नई ट्रेन को मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, UMRKS ने जतायी खुशी

AGRA. आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के लिए नई गाड़ी 20178 /20177 शुरू हुआ इसका संचालन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पर समय सांय 06:45 बजे हरी झंडी दिखाकर का शुभारंभ किया. यह सुपरफास्ट ट्रेन आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.

गाड़ी सं.- 20178 आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को संचालन होगा. गाड़ी सं.- 20177 असारवा (अहमदाबाद) से दिनांक 09.04.2026 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को संचालन होगा

आगरा से समय 18:45 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 11:00 बजे आगमन होगा वही असारवा से दोपहर 15:00. बजे प्रस्थान कर आगरा छावनी सुबह 07:14 पर आगमन होगा वाया गंगापुरसिटी सवाईमाधोपुर उदयपुर सिटी हो कर चलेगी.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने ट्रेन का संचालन कर रहे लोको पायलट बृजमोहन, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट उमेश मीणा एवं ट्रेन मैनेजर एसएस चौधरी का फुल माला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई.

इस अवसर पर DURCC सदस्य राकेश अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष हरी बल्लभ दीक्षित, मण्डल मंत्री बंशी बदन झा, उदय सिंह मीणा, आर के गौतम, राजीव कुमार राकेश मीणा, राजन सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...