Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, September 26
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : ट्रॉली बैग पर रोक के लिए 30 को देशव्यापी भूख हड़ताल, 12 हजार कर्मचारियों ने जीएम को भेजा पत्र
रेल यूनियन

SER : ट्रॉली बैग पर रोक के लिए 30 को देशव्यापी भूख हड़ताल, 12 हजार कर्मचारियों ने जीएम को भेजा पत्र

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 25, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  •  1 जून 2022 से लागू होने वाली योजना को एक माह तक टाले जाने के संकेत
  •  अब तक रेलवे के दोनों फेडरेशनों ने इस मामले में स्पष्ट रूख नहीं किया जाहिर

कोलकाता/चक्रधरपुर.

रेल प्रबंधन रनिंग कर्मचारियों को मिलने वाली लाइन बॉक्स व्यवस्था को खत्म करने की घोषणा कर चुका है. एक जून 2022 से उसके स्थान पर लोको पायलट, गार्ड आदि रनिंग कर्मचारियों के लिए ट्रॉली बैग सिस्टम शुरू किया जा रहा है. इसका विरोध हर स्तर पर हो रहा लेकिन रेल प्रशासन अपने निर्णय पर अड़ा है. संभव है यूनियनों के दबाव और विरोध प्रदर्शन के बीच ट्राली बैग योजना को लागू करने में कुछ समय देने कीमांग की जा रही है. हालांकि अब इससे पीछे हटने को रेल प्रशासन भी तैयार नहीं है. लिहाजा इसे लेकर देश भर में विरोध दर्ज कराने के लिए 30 मई को रनिंग कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे.

दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री अर्चना जोशी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि रेलवे अब इस व्यवस्था को ढोने को तैयार नहीं है. इसकी जगह वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने इस मामले को लेकर 30 जून को कोलकाता में बैठक बुलायी है जिसमें यूनियन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है. ट्रॉली बैग की व्यवस्था को लेकर रनिंग कर्मचारियों के विरोध के बीच रेलवे फेडरेशन नेता बहुत संभलकर बयान दे रहे. प्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने भी रनिंग कर्मचारियों की हां में हां तो मिलायी है लेकिन निर्णायक पहल करने की स्थिति में वह स्वयं को खड़ा नहीं पा रहे हैं.

खड़गपुर : लोको पायलट व गार्ड की लाइन बॉक्स व्यवस्था को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन

लिहाजा आंदोलन की कमान अब अनुरोध पर जाकर ठहर गयी है. अपनी अंतिम उत्मीद के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के 12 हजार से अधिक रनिंग कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर महाप्रबंधक से अविलम्ब ट्रॉली बैग पर रोक लगाने की मांग की है. SER में जोनल स्तर पर ज्वाइंट अपील की गयी है. इसे लेकर 30 मई को अखिल भारतीय स्तर पर रनिंग रूम में भूख हड़ताल कर पूरे देश के हजारों लोकों पायलट गार्ड व सहायक लोको पायलट अपना विरोध दर्ज करायेंगे. इसमें मेस यूनियन, मेंस काग्रेस, गार्ड काउंसिल व एलारसा समेत अन्य यूनियन शामिल रहेंगी.

ऐसा नहीं है कि ट्रॉली बैग को लेकर सिर्फ दक्षिण पूर्व रेलवे में कोहराम मचा हुआ है, विरोध की आवाज पूरे देश के हर लॉबी से उठ रही है लेकिन अब तक रेल प्रशासन इस पर मौन है. यहीं नहीं एक जून 2022 से ट्रॉली बैग की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की जा चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि फेडरेशनों के विरोध के कारण इसे एक माह तक टाला जा सकता है लेकिन फिलहाल जोनल स्तर पर इसके विरोध में आंदोलन चल रहे हैं. जोनल सेक्रेटरी ने लाइन बॉक्स को ब्रेक यान और लोको में शिफ्ट करने की बात रखी. वहीं SER महाप्रबंधक ने 30 मई को लाइन बॉक्स मुद्दे पर बैठक बुलायी है जिसमें विभिन्न यूनियनों का पक्ष वह सुनेंगी. ट्रेनों में लाइन बॉक्स की पुरानी व्यवस्था को रेलवे बंद करने की तैयारी में दो साल से लगा है लेकिन गार्ड एवं ड्राइवरों की नाराजगी को लेकर अब इसे अमल में नहीं लाया जा सका.

31 मई को स्टेशन मास्टरों के सामूहिक उपवास की चेतावनी के बीच रनिंग कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर रेलवे बोर्ड भी दवाब में है. ऐसा माना जा रहा है एक-दो दिन में रेलमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप कर कोई सर्वमान्य रास्ता निकाल सकते है ताकि विकास की दौड़ में चल रही रेलवे को फिलहाल रेलकर्मियों के आक्रोश से बचाया जा सके.

#hunger strike #AISMA #StationMaster #Strike #IndianRailway

Spread the love
#StationMaster #Strike aisma hunger strike INDIANRAILWAY
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleखड़गपुर : लोको पायलट व गार्ड की लाइन बॉक्स व्यवस्था को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन
Next Article SER : ट्रॉली बैग से रनिंग कर्मियों को मिली एक माह की राहत, भूख हड़ताल टली
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलवे की निविदा

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026
रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
Latest Posts

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group