Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP : रेलकर्मियों को सेलरी अकाउंट के बदले मिलती हैं ऋण से लेकर बीमा तक की सुविधा, बैंकों ने दी जानकारी…
बोर्ड/जोन

CKP : रेलकर्मियों को सेलरी अकाउंट के बदले मिलती हैं ऋण से लेकर बीमा तक की सुविधा, बैंकों ने दी जानकारी…

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 23, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया में सभी स्टेशनों पर ऐसे आयोजन करने की बतायी जरूरत 

CHAKRADHARPUR. रेलकर्मियों को सेलरी अकाउंट के बदले बैंकों से कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि सही जानकारी के अभाव में कई बार वह उनका लाभ नहीं उठा पाते. चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में डिवीजन वित्त विभाग ने रेलवे सर्विस पैकेज को लेकर सेमीनार का आयोजन किया. इसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सैलरी एकाउंट के बदले मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी.

इस मौके पर उपस्थित डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि यह आयोजन काफी लाभकारी है और ऐसे आयोजन सभी स्टेशन खासकर दूर दराज के स्टेशनों पर आयोजित  किये जाने चाहिए ताकि रेलकर्मी इसका लाभ ले सके. श्री हुरिया ने बंडामुंडा, राउरकेला, झारसुगुड़ा, डांगुवापोसी, सीनी जैसे स्टेशनों में एटीएम की संख्या बढ़ाने की जरूरत बतायी. इस मौके पर सीएमएस डॉ एसके मिश्रा, सीनियर डीएफएम हेमंत मधुर, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आरपी मीणा, एडीएफएम पारुल सिंह, एडीएफएम दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!

सेमिनार में एडीएफएम पारुल सिंह व दीपक कुमार, एसबीआइ के प्रसन्नजीत झा, सौरभ सिंह, आइसीआइसीआई बैंक के जोनल हेड देवाब्रत के अलावा एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों ने रेल कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. कहा कि रेलकर्मियों को ऋण सुविधा से लेकर बीमा सुविधा तक सैलरी एकाउंट से उपलब्ध है. आकस्मिक परिस्थितियों में रेलकर्मी और उनके आश्रितों को आर्थिक मदद भी इससे मिलती है. आकस्मिक निधन और दुर्घटना होने पर बैंक उन्हें और उनके आश्रितों को क्या सुविधा देगी, और इसके लिए जरूरी नियमों की जानकारी भी रेलकर्मियों को दी गयी.

सायबर अपराध से अपने खाता को सुरक्षित रखे

आरएसपी पर बैंकों के अधिकारियों ने विशेष सुरक्षा कवर, विशेष सैलरी पैकेज स्कीम, कर्मचारी की दुर्घटना में आसमयिक निधन हो जाने व परिजनों को वित्तीय सहायता एवं वेतन खातों से जुड़े लाभ के अलावा साइबर ठगी से निबटने के उपाय भी बताये. बताया कि अत्याधुनिक तकनीकों से रेलकर्मी अपने खाता को सायबर अपराध से सुरक्षित रख सकते हैं. वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक हेमंत मधुर ने इस मौके पर कहा कि रेलकर्मियों की सुविधा के लिए यह आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का संचालन आरके मिश्रा कर रहे थे.

Spread the love
banks gave information... ckp division CKP: Railway employees get facilities ranging from loan to insurance in exchange of salary account indian railway RAILWAY EMPOLYEE SAILARY ACCOUNT FACILITIES
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : 24 लाख की चावल चोरी में पानी पर लाठी पीट रहा आरपीएफ… आखिर कौन उड़ा ले गया 1259 बोरी चावल !
Next Article ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group