Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : सीनियर कमांडेंट देवराज ने लिया प्रभार, अधिकारियों ने किया स्वागत

चक्रधरपुर मंडल के नये सीनियर कमांडेंट देवराज मोर्या का स्वागत करते अधिकारी

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर मंडल के सीनियर कमांडेंट देवराज मोर्या ने शुक्रवार को कमान संभाल लिया. उन्होंने सीनियर कमांडेंट ए इब्राहिम शरीफ से प्रभार लिया. इससे पूर्व डीके मोर्या बनारस के मंडल सुरक्षा आयुक्त थे. राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे डीके मोर्या का स्टेशन पर स्वागत टाटा पोस्ट प्रभारी एमके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने किया. मोर्या ने टाटानगर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिये.

टाटा से सीनियर कमांडेट दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से चक्रधरपुर पहुंचे. चक्रधरपुर में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एमके साहु के अलावा सब-इंस्पेक्टर गूंजन कुमार आदि ने उनका स्वागत किया. उन्होंने अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे कुशलक्षेप जाना और रेलमंडल को लेकर जानकारी ली. सीनियर कमांडेंट देवराज सोमवार से विधिवत रूप से रेलमंडल में कार्यभार शुरू करेंगे. हालांकि इससे पहले वह शनिवार को अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात कर सकते हैं. मोर्या को एक सुलझा हुआ पदाधिकारी माना जाता है जो कनीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने में विश्वास रखते है. यहीं कारण है कि उनकी चक्रधरपुर में पदस्थापना को सुखद अहसास के रूप में आरपीएफ पदाधिकारी ले रहे है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...