Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » CRIS की तकनीक चूक या TTE की ‘सेंधमारी’! मास्टर चार्ट में कन्फर्म होने के बाद भी RAC यात्रियों को नहीं मिला ‘बर्थ’
न्यूज हंट

CRIS की तकनीक चूक या TTE की ‘सेंधमारी’! मास्टर चार्ट में कन्फर्म होने के बाद भी RAC यात्रियों को नहीं मिला ‘बर्थ’

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 18, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे के ‘HAPPY JOURNEY’ सिर्फ कागजतों तक सिमटी, ट्रेनों में चल रहा  ‘अन्य आय’ का खेल
  • डिजिटल इंडिया बना छलावा, राजधानी में RAC के नाम पर यात्रियों की प्रताड़ना का जिम्मेदार कौन ! 
  • 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में पटना से नई दिल्ली तक यात्रा करने वाले परिवार ने बतायी अपनी पीड़ा

PATNA. रेलवे का डिजिटल सिस्टम यात्रियों की सहूलियत के लिए है या भ्रष्टाचार के नए रास्तों को छिपाने के लिए? गाड़ी संख्या 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन यात्रियों के साथ हुआ छल रेलवे के सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. PNR जांच में यह पता चला कि चार्ट बनने के बाद RAC यात्रियों की बर्थ कन्फर्म हो चुकी थी, लेकिन इसकी भनक यात्रियों को लगने ही नहीं दी गई.  CRIS (क्रिस) की तकनीकी खामी कहें या रेलकर्मियों की मिलीभगत, TTE के हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) में कन्फर्म दिख रही सीटों को छुपाकर, आरक्षित बर्थ से यात्रियों को वंचित करने का एक बड़ा और संगठित खेल धड़ल्ले से चल रहा है.

भारतीय रेल के यात्रा टिकटों पर लिखा “HAPPY JOURNEY” आपको सिर्फ टिकटों पर ही पढ़ने को मिलेगा और यात्रा के दौरान “HAPPY” को खोजते ही रह जाएंगे, क्योंकि आपकी यात्रा को “HAPPY” बनाने की जिम्मेदारी भारतीय रेल के वाणिज्य विभाग की है, जिस पर रेलवे की आय की महती जिम्मेदारी है. जिस विभाग पर “आय” की महती जिम्मेदारी है और जहां “आय” होगा वहां “अन्य आय” भी होगा और “अन्य आय” के लिए अन्याय भी सुनिश्चित होगा! “अन्य आय” के लिए “अन्याय” का दर्शन तेजस राजधानी एक्सप्रेस में प्रति दिन हो रहा है और इस बात का खुलासा तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एक सजग यात्री ने किया है .

यह मामला  15.06.2026 को गाड़ी संख्या 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में पटना से नई दिल्ली तक यात्रा करने वाले परिवार के साथ घटित हुआ है. यात्री का पीएनआर नंबर 6204832795 था, टिकट आरएसी में था और उन्हें AC 2 tier के कोच संख्या A2 में सीट संख्या 05,05, और 11 आवंटित हुआ था, तीन यात्रियों में दो बुजुर्ग महिलाएं भी थीं. तीनों यात्रियों ने यह माना कि उनकी सीट RAC में है और उन्हें पटना से नई दिल्ली तक अपने सीट पर बैठ कर ही यात्रा को पूरा करनी पड़ी.

ECR/ DANAPUR : पटना-नई दिल्ली राजधानी में आरएसी के यात्री को नहीं दी कन्फर्म सीट, TTE सस्पेंड 

यात्रा की पीड़ा जब यात्री ने मीडिया से साझा कि तो वर्णित पीएनआर की जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह PNR मास्टर चार्ट बनने के बाद कन्फर्म हो चुका था. इस लिहाज तीनों यात्रियों को पटना जंक्शन पर TTE द्वारा बर्थ आवंटित कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन “अन्य आय” के लिए यात्री को अपने आरक्षित बर्थ से वंचित कर दिया गया.

दरअसल यह कोई पहली घटना नहीं है, पिछले वर्ष जनवरी में भी इस तरह के एक घटना का खुलासा हुआ था और तब दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने संबंधित टीटीई को निलंबित कर दिया था, लेकिन उसका कोई प्रभाव अब तक नहीं पड़ा है. क्योंकि “अन्य आय” के लिए “अन्याय” का खेल अब भी जारी है. इसका खुलासा इस घटना ने कर दिया है.

पूर्व में किसी भी ट्रेन का चार्ट ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले जारी किया जाता था लेकिन CRIS (Centre for Railway Information) के प्रबंध निदेशक द्वारा 16.12.2025 द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसी भी ट्रेन का चार्ट ट्रेन खुलने से कम से कम 08 घंटे पहले अवश्य ही जारी किया जाता है. इस बदलाव को बहुत प्रचारित भी किया गया कि अब यात्री अपनी यात्रा को बेहतर ढंग से सम्पादित कर सकेंगे क्योंकि उन्हें ट्रेन का चार्ट बनने के बाद विकल्प नहीं मिलता था.

जब ट्रेन का प्रथम चार्ट चार घंटा पहले बनता था तब भी ट्रेन का मास्टर चार्ट या फाइनल चार्ट ट्रेन खुलने के आधे घंटे पहले बनता था और आज़ भी जब ट्रेन का प्रथम चार्ट ट्रेन खुलने के कम से कम आठ घंटा पहले बनता है तब भी ट्रेन का मास्टर चार्ट ट्रेन खुलने के आधे घंटे पहले बनता है, क्योंकि यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त हैं कि आप ट्रेन खुलने के आधे घंटे पहले तक टिकट को रद्द करा सकते हैं.

प्रायः ऐसा देखने को मिलता है कि भिन्न भिन्न कारणों से यात्री अपनी यात्रा टिकट को रद्द कराते हैं और इसका लाभ आरएसी टिकट वाले यात्रियों को मिलता है लेकिन सिस्टम की इस चूक का पूरा फायदा TTE उठा लेते है क्योंकि अंतिम चार्ट में वास्तविक स्थिति की जानकारी सिर्फ उन्हें होती है. ऐसे में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को यह पता नहीं चल पाता कि उनका बर्थ कन्फर्म हो गया था.

आप सभी भी जानते ही होंगे कि जब ट्रेन का प्रथम चार्ट बनता है तब सभी यात्रियों को उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से उनके टिकट की यथास्थिति से अवगत कराया जाता है लेकिन जब ट्रेन खुलने के पहले मास्टर चार्ट बनता है और जो आरएसी टिकट कन्फर्म हो जाता है इसकी सुचना यात्री को नहीं दी जाती लेकिन कोच के संबंधित टीटीई को इसकी जानकारी उसके Hand Held Terminal System में अवश्य ही होती है .
आरएसी टिकट वाले यात्रियों के साथ छल उन ट्रेनों में होता है जिसमें टीटीई प्रस्थान करने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक जाते हैं.

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में ट्रेन संख्या 12309 तेजस राजधानी, ट्रेन संख्या 12393 सम्पूर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22359 PNBE CSMT SF EXPRESS, एवं ट्रेन संख्या 12352 RJPB HWH EXPRESS में टीटीई प्रस्थान करने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक जाते हैं और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को उनके नैसर्गिक अधिकार से वंचित कर “अपने यात्री” से “अन्य आय” अर्जित करते हैं.

कहते हैं ना कि समस्या है तो समाधान भी है लेकिन तब जब समस्या को संज्ञान में लिया जाए .इस समस्या का बड़ा ही आसान समाधान है कि आरएसी टिकट वाले यात्रियों को मास्टर चार्ट बनने पर उनके टिकट की यथास्थिति से अवगत करा दिया जाए, लेकिन मंशा हो तब न.
खैर अब देखने वाली बात यह होगी कि दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान अभिनव सिद्धार्थ पीड़ित यात्री के शिकायत पर संबंधित टीटीई के साथ क्या कार्रवाई करते हैं और अपने को टेक्नोक्रेट एवं ब्यूरोक्रेट कहने वाले रेलमंत्री CRIS की टेक्नोलॉजी में क्या सुधार करते हैं जिससे कि आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की “HAPPY JOURNEY” हो सकें.

इस खबर पर पड़ताल जारी रहेगी.  क्रमश :

Spread the love
CRIS DANAPUR DIVISION Digital India EAST CENTRAL RAILWAY HHT Indian Railways Passenger Harassment Patna Junction RAC Ticket RAC टिकट Railway Corruption Railway Master Chart Tejas Rajdhani TTE Scam तेजस राजधानी दानापुर मंडल पटना जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेलवे यात्री प्रताड़ना रेलवे भ्रष्टाचार रेलवे मास्टर चार्ट
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल न्यूज

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group