Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » ECR/ DANAPUR : पटना-नई दिल्ली राजधानी में आरएसी के यात्री को नहीं दी कन्फर्म सीट, TTE सस्पेंड 
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR/ DANAPUR : पटना-नई दिल्ली राजधानी में आरएसी के यात्री को नहीं दी कन्फर्म सीट, TTE सस्पेंड 

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 10, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
suspend - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • RAC के यात्रियों के साथ बड़े गोलमाल की आशंका, रेलवे के सिस्टम पर भी उठ रहे सवाल 

PATANA. राजेन्द्र नगर स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 08/ 47 के यात्री को आरएसी श्रेणी में कन्फर्म हो चुका बर्थ नहीं उपलब्ध कराने के आरोप में दानापुर सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ TTE अमर कुमार को सस्पेंड कर दिया है. अमर कुमार राजेंद्र नगर के टीटीई हैं. उन पर आरोप है कि RAC की सीट कन्फर्म होने के बावजूद यात्री को नहीं उपलब्ध करायी गयी बल्कि उक्त सीट को किसी और को गलत तरीके से यात्रा करा दी गयी. इस तरह बर्थ कन्फर्म होने के बावजूद बी 08 47 पर यात्री को RAC में ही राजेंद्र नगर से नई दिल्ली तक यात्रा करनी पड़ी. जिससे उन्हें मानसिक व शारीरिक पीड़ा उठानी पड़ी.

यात्री ने इसकी लिखित शिकायत दानापुर के सीनियर डीसीएम से की. यह घटना 05.01.2025 की है. शिकायत मिलने पर एसीएम ने यात्री से बात की और हकीकत सामने आने के बाद उनकी अनुशंसा पर सीनियर डीसीएम ने TEE अमर कुमार को निलंबित कर दिया है. रेल प्रशासन इस मामले की जांच करा रहा है कि जब RAC में यात्री की सीट कन्फर्म हो चुकी थी तो किन परिस्थितियों में उसे बर्थ आवंटित नहीं की गयी? आखिर उक्त बर्थ पर पटना से नई दिल्ली तक किसने यात्री की ? इस सीट पर यात्रा करने वाला यात्री वैध टिकट के साथ था अथवा अनाधिकृत रूप से TEE  ने अपने अधिकार का दुरुपयोग अथवा आर्थिक लाभ के लिए यह सब होने दिया? क्या यह कृत्य लंबे समय से चल रहा था ?

प्राइमरी और करंट चार्ट के बीच गोलमाल, रेलवे की सिस्टम में चूक का किसी मिलता है फायदा !

पटना राजधानी की घटना ने रेलवे के सिस्टम को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. यहां यह बात सामने आयी है कि प्राय: ट्रेन की रवानगी के चार घंटे पहले तक आरक्षण का प्राईमरी चार्ट जारी होता है तब यात्रियों को उनके मोबाइल नंबर पर टिकट की यथास्थिति का विवरण भेज दिया जाता है. ऐसे में अगर किसी यात्री का टिकट RAC में रह जाता है यह जानकारी ही उसके लिए अंतिम होती है. इस बीच ट्रेन के रवाना होने के आधे घंटे पहले एक करंट आरक्षण चार्ट बनता है. प्राईमरी चार्ज से करंट चार्ट बनने के बीच के चार घंटों में अगर कोई टिकट कैंसिल होता है उस सीट पर स्वभाविक रूप से RAC वाले यात्री का हक होता है. अगर यह सीट RAC के यात्री को आवंटित भी हो जाती है तो उसका मैसेज यात्री को नहीं जाता. ऐसे में बर्थ कन्फर्म होने की जानकारी सिर्फ TTE को उसके HAND HELD TERMINAL SYSTEM से होती है. तब यह जिम्मेदारी टीटीई की बनती है कि वह RAC वाले यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की सूचना दें और उन्हें बर्थ उपलब्ध कराये. लेकिन कई बार रेलवे के सिस्टम की इस चूक का फायदा TEE अवैध कमाई के लिए उठा लेते हैं.

दानापुर समेत कई मंडलों में चल रहा यह खेल 

दानापुर से खुलने वाली 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस की यह घटना प्रकाश में आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गयी है यह काम कई सालों से चल रहा है. इसमें 12393 सम्पूर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस, 12352 राजेन्द्र नगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में RAC के यात्रियों को गुमराह कर कई  TTE अवैध उगाही में व्यस्त है. हालांकि ऐसा करने वाले TTE  की संख्या कम है लेकिन ऐसे लोगों के कारनामों को नजरअंदाज करने वालों में सीटीई, सीआई से लेकर आला अधिकारी भी शामिल हैं.

Spread the love
ECR/ DANAPUR: RAC passenger not given confirmed seat in Patna-New Delhi Rajdhani ECR/ DANAPUR: TTE suspended for not giving confirmed seat to RAC passenger TTE suspended on charges of illegal extortion
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
रेल न्यूज

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Latest Posts

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group