Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : चक्रधरपुर रेलमंडल में एसीएम बनकर लौटे एके सिंह, लिया प्रभार, बबन कुमार गये खड़गपुर
बोर्ड/जोन

SER : चक्रधरपुर रेलमंडल में एसीएम बनकर लौटे एके सिंह, लिया प्रभार, बबन कुमार गये खड़गपुर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 13, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 9 सितंबर 2025 को जारी हुआ था आदेश, विरमित होने में लग गये एक माह

CKP/KGP. चक्रधरपुर रेलमंडल में लगभग पांच साल के अंतराल के बाद आशुतोष कुमार सिंह (AK SINGH) की बतौर ACM (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) वापसी हुई है. सोमवार को एके सिंह ने मंडल मुख्यालय में विधिवत प्रभार संभाल लिया. इसके साथ ही निर्वतमान ACM बबन कुमार चक्रधरपुर रेलमंडल से रिलीज हो गये. उनका तबादला खड़गपुर डिवीजन में किया गया था. हालांकि कॉमर्शियल विभाग में कुल नौ ACM का पोस्टिंग ऑर्डर 9 सितंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें सभी लोग एक-दो दिन में निर्धारित नये स्थान पर ज्वाइन कर चुके थे.

सिर्फ एके सिंह और बबन कुमार की ज्वाइनिंग में एक माह से अधिक का समय लगा. दोनों को अपने-अपने मूल स्थान से विरमित नहीं किया जा रहा था. तब इस बात की चर्चा शुरू हो गयी थी कि क्या SER जोन में कार्य दक्ष सिर्फ दो ACM ही है जिनके ऊपर ऐसी अहम जिम्मेदारी है कि उनके बिना डिवीजन का काम नहीं चल पा रहा  ? सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को आशुतोष कुमार सिंह ने चक्रधरपुर रेलमंडल (Chakradharpur Railway Division) के नये एसीएम का प्रभार संभाल लिया है. उनकी जगह बबन कुमार को खड़गपुर भेजा गया है. जल्द ही बबन कुमार भी खड़गपुर में प्रभार ले लेंगे. बबन कुमार पहले भी खड़गपुर डिवीजन में एसीएम का दायित्व निभा चुके है. आज उन्हें भी चक्रधरपुर से विदाई दी गयी. इस मौके पर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने उन्हें मोमेंटो प्रदान किया.

यह भी पढ़ें : SER : चक्रधरपुर रेलमंडल के नये एसीएम होंगे एकेसिंह, खड़गपुर भेजे गये बबन कुमार, धर्मवीर गये रांची

आशुतोष कुमार सिंह के लिए चक्रधरपुर रेलमंडल नया नहीं है ACM में पदोन्नति से पूर्व वह बतौर सीसीआई डिवीजन के टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर काम कर चुके हैं. सीसीआई रहते वह डिवीजन में मंसूर के बाद वह सबसे सीनियर थे. सीसीआई से ही उनकी पदोन्नति एसीएम में हुई थी. तब उनकी पहली पोस्टिंग खड़गपुर डिवीजन में हुई थी. वहां वह पांच साल से अधिक समय तक पदस्थापित रहे. सीकेपी डिवीजन में एसीएम बनकर उनकी वापसी हुई है. यहां उनके अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा. हालांकि एके सिंह की डिवीजन में पोस्टिंग ऐसे समय में हो रही है जबकि यहां भ्रष्टाचार के मामले में तीन-तीन रेलकर्मी जेल जा चुके है, जो वर्तमान में जमानत पर है और उनके खिलाफ जांच जारी है.

यही नहीं डिवीजन कॉमर्शियल विभाग में अनियमितता के 50 से अधिक मामले चल रहे है. चूंकि अनियमितताओं की मॉनिटरिंग में एसीएम और सीसीआई की भूमिका अहम होती है. यही कारण है कि चक्रधरपुर में नये एसीएम की पोस्टिंग पर सबकी नजरें टिकी थी. माना जा रहा है कि प्रशासनिक रूप से दक्ष और कार्यप्रणाली में सजग रहने वाले एके सिंह के लिए इस बार उनके जाने-पहचाने डिवीजन और विभाग में पहले से कई चुनौतियां मुंह बायें खड़ी है.

Spread the love
Baban Kumar went to Kharagpur SER: AK Singh returned as ACM in Chakradharpur Railway Division took charge
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSignals and Telecom विभाग में ठेके पर भर्तियां संरक्षा की बड़ी चूक, यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण : IRSTMU
Next Article S&T कर्मियों के लिए स्टेशनों पर सुविधाओं के साथ बने ड्यूटी रूम एवं ऑटो सेक्शन के गुमटी हट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group