Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » चक्रधरपुर डिवीजन में C & W कर्मचारियों को नहीं मिल रहे सुरक्षा जूते, 2016 से बंद है आपूर्ति !
रेल न्यूज

चक्रधरपुर डिवीजन में C & W कर्मचारियों को नहीं मिल रहे सुरक्षा जूते, 2016 से बंद है आपूर्ति !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 19, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डीपीआरएमएस ने सुरक्षा पहलू की ओर चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के सी एंड डब्ल्यू कर्मचारियों को सुरक्षा जूते उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं. 2016 के बाद से कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा जोखिम में अपना कार्य दायित्व का निष्पादन कर रहे हैं. यह माना जा जाता है कि 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों के आलोक में वर्दी भत्ते की शुरुआत के बाद  सुरक्षा जूतों की लागत में पोशाक सामग्री के भी शामिल होने से उत्पन्न गतिरोध के कारण  2016 से ही सी एंड डब्ल्यू कर्मचारियों को सुरक्षा जूतों की आपूर्ति बंद कर दी गई है. तब ये ये रेलकर्मी बिना सुरक्षा जूता के ही जोखिम की स्थिति में कार्य दायित्व का निष्पादन कर रहे हैं.

रेलवे यूनियनों की चुनाव तैयारियों के बीच डीपीआरएमएस ने इस अहम सुरक्षा पहलू की ओर चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीएमई राजीव रंजन रशिक और सीनियर डीईई (टाटा) विनोद कुमार का ध्यान आकर्षित कराया है. दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के चक्रधरपुर मंडल संयोजक अजय कुमार ने झा ने दोनों अधिकारियों को बताया कि किसी तरह कैरिज और वैगन शेड में जोखिम वाली स्थिति में कर्मचारी अपना काम कर है जहां हमेशा ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने की संभावना बनी रहती है.

उन्होंने अपने पत्र में बताया है  कि सुरक्षा जूते कार्यस्थल पर विभिन्न खतरनाक और हानिकारक कारकों से कर्मचारी की रक्षा करते हैं. पैरों को कुचलने और प्रभाव, चोटों से लेकर फिसलन, कटने, घुसने वाले घावों, बिजली के झटके और तरल पदार्थ और पिघले हुए पदार्थों के छींटों से होने वाले जोखिमों से उनकी रक्षा के लिए सुरक्षा जूतों का होना आवश्यक है. सुरक्षा मानदंड के रूप में नियोक्ता कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य स्थान प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं और साथ ही यह कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे कार्यस्थल के खतरों से खुद को बचाने के लिए पीपीई किट का सही और सावधानी से उपयोग करें.

मंडल संयोजक ने सीनियर डीएमई को यह भी बताया कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले, कैरिज एंड वैगन विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट के हिस्से के रूप में सुरक्षा जूते की आपूर्ति की जा रही थी. लेकिन 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों के आलोक में वर्दी भत्ते की शुरुआत के बाद कुछ शब्दों की गलत व्याख्या के कारण इसकी आपूर्ति बंद हो गयी. 2016 के बाद से सी एंड डब्ल्यू कर्मचारियों को सुरक्षा जूतों की आपूर्ति नहीं हो रही है.

डीपीआरएमएस ने सी एंड डब्ल्यू विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को यथाशीघ्र सुरक्षा जूते उपलब्ध कराने की मांग की है. इस मुद्दे को सीकेपी सीनियर डीएसओ, मुख्यालय के पीसीएमई व सीएसओ के समक्ष भी उठाया गया है. इस मामले को डीपीआरएमएस ने सीनियर डीईई बंडामुंडा और राउरकेला टीआरएस के सामने भी उठाया है.

Spread the love
C & W employees in not getting safety shoes CHAKRADHARPUR DIVISION DPRMS indian railway SER supply has been stopped since 2016 दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group