Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » खराब परफॉर्मेंस बताकर चलता किये गये रेलवे के 6 बड़े अधिकारी, दी गयी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
बोर्ड/जोन

खराब परफॉर्मेंस बताकर चलता किये गये रेलवे के 6 बड़े अधिकारी, दी गयी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 20, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
AI-generated photo
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर रह गयी है. रेलवे में बढ़ रहे भ्रष्टाचार में पूरा तंत्र संलिप्त नजर आ रहा. वर्षों से रोटेशन-पालिसी को कड़ाई से लागू करने की बात तो कही जाती है लेकिन डिवीजन से लेकर जोन तक के अधिकारी इसकी लगातार अनदेखी कर रहे. कभी प्रशासनिक रुचि तो कभी दूसरे तर्क देकर अपने निर्णय को सही ठहराने का प्रयास किया जा रहा.

Rotation के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है. जिसकी लाठी उसकी भैंस की की तर्ज पर कंट्रोल आर्डर पर ही तबादलों की बाढ़ लायी गयी है. आला अधिकारी तमाशबीन बने हुए है. सालों से एक ही स्थान पर घुमा-फिराकर लोगों को पोस्टिंग दी जा रही है. जुगाड़ और भ्रष्टाचार की परकाष्ठा के बीच रेलवे ने खराब परफॉर्मेंस बताकर 6 बड़े अधिकारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दे दिया है.

रेलवे ने 32 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर, सर्विस रिव्यू वाले कर्मचारियों में दहशत

यह कार्रवाई भारतीय रेलवे स्थापना संहिता (IREC) के नियम 1802(ए) के तहत की गई है, जो कि रेलवे को सार्वजनिक हित में अधिकारियों को समय से पहले सेवा से हटाने का अधिकार देता है. यह एक्शन कार्य दायित्व में खराब प्रदर्शन को लेकर की लिया गया है. कहा तो यहां तक जा रहा कि अधिकारियों के स्वार्थ और लालच के कारण नुकसान रेलवे की छवि का हो रहा था.

रिटायरमेंट पर भेजे गए अधिकारी अहम और ऊंचे ओहदे की जिम्मेदारी निभा रहे थे. सीएमई/प्रोजेक्ट/मुख्यालय, उत्तर रेलवे, एनएफ-एचएजी/आईआरएसएमई, दक्षिण पश्चिम रेलवे, SG/IRSI, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, SC/IRSI, पूर्वी रेलवे, ग्रेड-1 (अंडर सेक्रेटरी/डिप्टी डायरेक्टर), RBSS, और PPS, RBSS शामिल है.

इन्हें दी गयी अनिवार्य सेवानिवृत्ति 

  • सीएमई/प्रोजेक्ट/मुख्यालय, उत्तर रेलवे
  • एनएफ-एचएजी/आईआरएसएमई, दक्षिण पश्चिम रेलवे
  • SG/IRSI, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
  • SC/IRSI, पूर्वी रेलवे
  • ग्रेड-1 (अंडर सेक्रेटरी/डिप्टी डायरेक्टर), RBSS
  • PPS, RBSS

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्रवाई को रेलवे के भीतर जवाबदेही और कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में उठाये गये कदम के रूप में देखा जाना चाहिए. नियम 1802(ए) का इस्तेमाल उन कर्मचारियों के खिलाफ किया जाता है, जिनका प्रदर्शन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सख्त कदम जरिए रेलवे प्रशासन ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को साफ मैसेज दिया है कि किसी भी लेवल पर लापरवाही, अक्षमता या कमजोर प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ये उम्मीद की गई है कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें.

यह कदम रेलवे के अंदर अनुशासन और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है. भारतीय रेलवे में अधिकारियों (Officers) को हटाने यानी सेवा से निकालने, निलंबित करने या जबरन रिटायर करने के लिए स्पष्ट नियम बनाए गए हैं. ये नियम मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी सेवा नियमों के तहत आते हैं, क्योंकि रेलवे कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारी होते हैं.

Spread the love
6 Senior Railway Officials Compulsory Retirement HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Poor Performance railway board RAILWAY NEWS इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleDHANBAD : सीबीआइ ने भोजूडीह में रेलवे जूनियर इंजीनियर को 10 हजार लेते पकड़ा, SERMU का पदाधिकारी है आरोपी जेई
Next Article ADRM KGP मनीषा गाेयल का सेवा विस्तार रद्द, पद सहित SCRailway भेजा गया
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group