Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे ने 32 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर, सर्विस रिव्यू वाले कर्मचारियों में दहशत
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे ने 32 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर, सर्विस रिव्यू वाले कर्मचारियों में दहशत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 6, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चेन्नई में एआईआरएफ के अधिवेशन खत्म होने के दिन ही जारी किया गया फरमान 
  • 30 साल की सेवा और 50 की उम्र पूरा करने वाले रेलकर्मियों की हो रही सर्विस रिव्यू
  • हर जोन और मंडल में सूची बनाकर तैयार, कामकाज की समीक्षा के बाद कार्रवाई संभव
  • एक दिन पूर्व ही अधिवेशन में शामिल हुए चेयरमैन में नौकरी के सुरक्षा की दी थी गारंटी  

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेल मंत्रालय ने अपने एक कड़े निर्णय में 32 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है. रेलवे ने इसे पब्लिक इंटरेस्ट को उठाया गया कदम करार दिया है. जबरन सेवानिवृत्ति वाले अधिकारियों की उम्र 50 साल से अधिक है. यह कदम उन अधिकारियों की कामकाज की समीक्षा के बाद उठाया गया है. रेलवे इस तरह के कदम आगे भी उठा सकती है क्योंकि अभी भी कई अधिकारियो के कामकाज की समीक्षा की जा रही है. रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्य समीक्षा में अक्षम, संदेहास्पद निष्ठा रखने वाले और प्रतिकूल आचरण वालों को जबरन सेवानिवृत्त दी जायेगी. रेलवे ने जिन 32 अफसरों को रिटायर किया है उन्हें भी इस मापदंड पर परखा गया है. रेलवे ने कार्रवाई की सूचना शुक्रवार 6 दिसंबर को चेन्नई में आँल इंडिया रेलवे मेंस फडरेशन के 95वें वार्षिक अधिवेशन के समापन के ठीक बाद जारी किया.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव एक दिन पूर्व की चेन्नई में आयोजित एआईआरएफ के अधिवेशन में शामिल हुए थे और मंच से रेलकर्मियों के नौकरी की सुरक्षा की गारंटी देते हुए निजीकरण और निगमीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं को मीडिया का झूठ करार दिया था. तब शायद किसी को इसका आभास तक नहीं था कि रेलवे इतना सख्त कदम उठाने जा रहा है.

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से बीते दिनों सर्विस रिव्यू को लेकर चल रही अटकलें अचानक तेज हो गयी है. इस तरह विभिन्न जोन और मंडल में सर्विस रिव्यू की सूची में आने वाले रेलकर्मियों की सांसें बोर्ड के इस निर्णय से टंग गयी है. वह दहशत में है. उन्हें यह भय सताने लगा है कि अब उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा सकता है. रेलवे बोर्ड ने सर्विस रिव्यू के पहले चरण में अधिकारियों पर गाज गिराकर यह संकेत दे दिया है कि उसके निशाने पर हर वह कर्मचारी है जो सेवा शर्तों के अनुसार फीट नहीं बैठता. मजे की बात यह है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव एक दिन पूर्व की चेन्नई में आयोजित एआईआरएफ के अधिवेशन में शामिल हुए थे और मंच से रेलकर्मियों के नौकरी की सुरक्षा की गारंटी देते हुए निजीकरण और निगमीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं को मीडिया का झूठ करार दिया था. तब शायद किसी को इसका आभास तक नहीं था कि रेलवे इतना सख्त निर्णय उठाने जा रहा है.

रेलवे बोर्ड के सूत्रों की माने तो अफसरों के काम की समीक्षा विभिन्न स्तरों पर गठित की गयीं समितियों द्वारा करायी गयी. कुल 1780 अधिकारियों की समीक्षा के बाद 32 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया गया. इनमें से ग्रेड ‘ए’ के 1410 अधिकारियों की समीक्षा करके 22 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी है. रेलवे बोर्ड ने इस क्रम में आरबीएसएस और आरबीएसएसएस मिस्लीनियस ‘ए’ और ‘बी’ के क्रमश: 131 और 118 अधिकारियों के काम की समीक्षा करायी थी. जिनमें दो-दो अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय हुआ. सीएंडडी सेवा के 121 अधिकारियों की समीक्षा करके छह को रिटायर किया गया है.

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर रेलमंडल में सर्विस रिव्यू के लिए 163 रेलकर्मियों की सूची जारी

बताया जाता है कि जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन ग्रेड और गैर राजपत्रित अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा अभी करायी जा रही है, उनमें मानक से बाहर आने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इससे पहले 2016-17 में रेलवे ने चार अधिकारियों को स्थाई रूप से सेवानिवृत्त करके कड़ा संकेत देने का प्रयास किया था. लेकिन बाद इस नियम को ढीला बना दिया गया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एक अंतराल के बाद सर्विस की समीक्षा रेलवे के नियमों में शामिल है लेकिन ऐसा कम ही होता है कि किसी को समय से पहले रिटायर कर दिया जाये.

हालांकि इस बार पीएमओ ने नॉन परफॉर्मेंस और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का आदेश रेलवे बोर्ड को दिया था. सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) 1972 के नियम में कहा गया है कि 30 साल की सेवा पूरी कर चुके या 50 की उम्र पार कर चुके अधिकारियों की सेवा सरकार समीक्षा के आधार पर समाप्त कर सकती है. इसके लिए सरकार को नोटिस देना होगा और तीन महीने का वेतन भत्ता भी देना होगा. अक्षमता या अनियमितता के आरोपों के बाद यह समीक्षा की जाती है.

नियम के दायरे में अब ग्रुप सी के भी अधिकारी

सरकार के पास जबरन रिटायरमेंट देने का विकल्प दशकों से है लेकिन अब तक इसका इस्तेमाल बहुत कम ही किया गया है. हालांकि वर्तमान सरकार इन नियमों को सख्ती से लागू करने में जुटी है. इस नियम में अब तक ग्रुप ए और बी के अधिकारी ही शामिल थे लेकिन अब ग्रुप सी के अधिकारियों को भी इसके दायरे में लाया गया है. केंद्र सरकार ने अब सभी केंद्रीय संस्थानों से मासिक रिपोर्ट मांगना शुरू किया है. इसके तहत रेलवे में बीते चार माह पूर्व से सर्विस रिव्यू के लिए रेलकर्मियों की सूची बनकर तैयार है. अधिकारियों को जबरन रिटायर किये जाने के बाद देश भर में जोन और मंडल में इस दायरे में आने वाले रेलकर्मियों की बेचैनी बढ़ गयी है.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Railways forcibly retires 32 officers
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group