Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Ballarshah Railway Station : लोको पायलट की TTE ने सूटकेस चैन से की पिटाई, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद, रेल थाना में शिकायत
    रेल न्यूज

    Ballarshah Railway Station : लोको पायलट की TTE ने सूटकेस चैन से की पिटाई, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद, रेल थाना में शिकायत

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • छह दिन पहले गर्बा एक्सप्रेस में भी टीटीई और लोको पायलट में हुई थी सीट का लेकर झड़प 

    MUMBAI. महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर एक विवाद ने तूल पकड़ लिया जब ट्रेन टिकट निरीक्षक (TTE) और लोको पायलट के बीच हाथापाई हो गयी. टीटीई ने लोको पायलट पर सूटकेस की चैन से हमला किया, इसमें लोको पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें टीटीई लोको पायलट को पीटते दिख रहा है. हालांकि इसमें दूसरे टीटीई बीच-बचाव भी करते दिख रहे.

    घटना बीती रात करीब 12 बजे बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई. जब नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन आई तो बर्थ को लेकर टीटीई इंद्रजीत मीणा और लोको पायलट अंकित बैरागी के बीच बहस शुरू हो गई जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई. लोको पायलट अंकित बैरागी को अतिरिक्त सेवा के तहत ट्रेन नंबर 12656 नवजीवन एक्सप्रेस से बडनेरा जाना था. इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त पास के साथ टीटीई से 3AC कोच में सीट देने की मांग की लेकिन टीटीई ने सीट उपलब्ध न होने की बात कही.

    देखे विवाद की कहानी 

    https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-mp4.mp4

    जब लोको पायलट ने इसे लिखित में देने की मांग की तो टीटीई भड़क गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई इंद्रजीत मीणा ने अपना आपा खो दिया और सूटकेस की चैन निकालकर लोको पायलट पर हमला कर दिया. लोको पायलट ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन टीटीई ने लगातार उन पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए.

    घटना की सूचना क्रू कंट्रोल को देने के बाद लोको पायलट ने बल्लारशाह रेलवे पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करायी है. इसके बाद लोको पायलटों ने बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन व नारेबाजी भी की. वहीं इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. AILRSA के जोनल सचिव आनंद कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और टीटीई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

    हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. वहीं टिकट चेकिंग स्टॉफ और लोको पायलटों के विभागीय अधिकारी मामले को सुलझाने में जुटे हैं. प्रयास यह किया जा रहा है कि यह मामला पुलिस में नहीं जाये और रेलकर्मियों को चेतावनी देकर अथवा विभागीय जांच कार्रवाई से बात का समाधान निकाला जा सके.

    गर्बा एक्सप्रेस में भी टीटीई और लोको पायलट में हुई थी झड़प 

    डीडीयू रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से गांधीधाम जा रही गर्बा एक्सप्रेस के एसी कोच में सीट को लेकर लोको पायलट और टीटीई आमने-सामने आ गए थे. घटना में डीडीयू का लोको पायलट अपने परिवार के साथ ट्रेन के एसी कोच में सवार हुआ था. यात्रियों की शिकायत मिलने पर टीटीई ने लोको पायलट से सीट खाली करने को कहा. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

    जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची, तब विवाद और बढ़ गया. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोको पायलट और टीटीई मौके पर पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को बुलाया गया. दोनों सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था.

    Ballarshah Railway Station: TTE beats loco pilot with suitcase chain complaint lodged at railway station dispute over berth
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleECOR : लोको पायलट ने ड्यूटी आवर स्प्लिट करने से किया इंकार तो कंट्रोलर ने नहीं किया ड्यूटी ऑफ, डीआरएम कार्यालय पर विरोध
    Next Article SAMBALPUR : रेलवे अस्पताल में लोको पायलट की पत्नी की मौत, हंगामा-प्रदर्शन, हाई लेबल कमेटी करेगी जांच
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group