Ahmedabad. पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद मंडल के लोको पायलट मनीष कनोजिया के 20 वर्षीय पुत्र यशांग कनोजिया ने देहरादून में आयोजित 8वी अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता कर कीर्तिमान बनाया है.
अहमदाबाद के 20 वर्षीय यशंग मनीष कनोजिया ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया. अहमदाबाद के ट्रांसस्टैडिया विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के चौथे सेमेस्टर के छात्र येशांग कानोजिया ने क्योरुगी में अंडर 19 में 87 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष के अलावा नेपाल, भूटान की बड़ी बड़ी टीम ने भाग लिया था. येशांग कनोजिया ने अपने ने से बड़ी उमर वाले खिलाड़ियों को हरा कर गोल्ड मेडल जीता. येशांग रेलवे यूनियन नेता संजय सूर्यबली का भतीजा हे..











































































