Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति चाय-पानी-नाश्ता का मंच नहीं, गठन में खानापूर्ति निराशाजनक !
    रेलहंट स्पेशल

    TATANAGAR : रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति चाय-पानी-नाश्ता का मंच नहीं, गठन में खानापूर्ति निराशाजनक !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सामाजिक कार्यकर्ता, औद्योगिक संगठन, मीडिया, उपभोक्ता संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं 
    • एक साल गुजरने के बाद गठित की गयी समिति, चयन प्रक्रिया में नहीं दिखायी गयी गंभीरता    

    TATANAGAR. चक्रधरपुर रेलमंडल के ए-1 ग्रेड स्टेशन टाटानगर में यात्रियों की सुविधा पर इस साल 350 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जायेगी. सरकार यह रकम यात्री सुविधाओं के लिए और यात्रियों के लिए खर्च करेगी. इसका शिलान्यास भी हो चुका है लेकिन बीते दिनों स्टेशन सलाहाकार समिति की बैठक में यह बात सामने आयी कि रेल प्रशासन ने टाटानगर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों की सूची आधी कर दी है. यह समिति स्थानीय स्तर पर यात्रियों की समस्याओं से रेल प्रशासन काे रू-ब-रू कराती है.  जो रेलवे बोर्ड की गाइइ लाइन पर संचालित होती है और ग्रेड ए-1 के स्टेशन पर सदस्यों की संख्या 9 से अधिक रखने का प्रावधान है.

    फिलहाल स्टेशन सलाहकार समिति में कुल पांच सदस्यों की सूची जारी की गयी है. इसमें एक सदस्य सिविल सर्जन पदेन है. स्टेशन पर लगायी गयी सदस्यों की सूची में नाम लिखने में भी अशुद्धियों की भरमान है. पदनाम तो है ही नहीं. यह गंभीर विषय है कि स्टेशन निदेशक से लेकर सीसीआई और डिप्टी एसएस कॉमर्शियल तक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

    समिति के एक पूर्व सदस्य ने तो यहां तक टिप्पणी कर दी कि रेलवे अधिकारियों ने सलाहकार समिति को गंभीर चर्चा का मंच नहीं बल्कि चाय-पानी-नाश्ता की खानापूर्ति तक सीमित कर दिया है. समिति गठन में अधिकारियों की गंभीरता तो यहीं बता रही है. यह निराशाजनक है.   

    समिति के अन्य चार सदस्यों में 40 फीसदी का प्रतिनिधित्व टेल्को क्षेत्र से ही दिया गया है. नयी समिति में सामाजिक कार्यकर्ता, औद्योगिक संगठन, मीडिया, उपभोक्ता संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है. यहां गौरतलब है कि टाटानगर स्टेशन के डिप्टी एसएस कॉमर्शियल सुनील कुमार टेल्को क्षेत्र से आते है और उनका पूर्व में टाटा मोटर्स से जुड़ाव रहा है. स्टेशन सलाहकार समिति के चेयरमैन रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक होते हैं. वाणिज्य निरीक्षण अथवा स्टेशन डायरेक्टर बैठकों का संचालन करते हैं. टाटानगर जैसे बड़े स्टेशन पर एक साल गठित समिति में सामाजिक कार्यकर्ता, औद्योगिक संगठन, मीडिया, उपभोक्ता संगठन को प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने को निराशाजनक बताया जा रहा है.

    ऑल इंडिया चेंबर ऑफ कंज्युमर्स के रवि शंकर ने बताया कि रेल मंत्रालय की गाइडलाइन पर संचालित होने वाली समिति के गठन में गंभीरता नहीं दिखाने का मामला प्रतीत होता है. इसे जीएम-डीआरएम से लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाया जायेगा.

    उन्होंने सवाल किया कि ऐसे समय में जब यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों की योजना टाटानगर में जमीन पर उतरने वाली है तब समिति की संख्या किस आदेश से समिति कर दी गयी? इसके गठन में क्या प्रक्रिया अपनायी गयी? एक ही क्षेत्र से अधिक लोगों को किन परिस्थितियों में प्रतिनिधित्व दिया गया? विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधित्व को इस बार क्यों शामिल नहीं किया गया?

    TATANAGAR : अमित पर बरसी आदित्य की कृपा, टाटा पार्सल के फिर बने “चौधरी”

    स्टेशन पर तीन-तीन डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, तीन शिफ्ट में उपस्थिति नहीं ?   

    टाटानगर में स्टेशन डायरेक्टर के अलावा डिप्टी एसएस कॉमर्शियल के रूप में तीन लोग हैं. स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार है जबकि डिप्टी एसएस कॉमर्शियल में सुनील कुमार सिंह, पिंकी महतो और चंदन सिंह की पदस्थापना है. इसमें सुनील कुमार सिंह और पिंकी महतो लंबे समय से यहां पदस्थापित हैं. जबकि चंदन की पोस्टिंग हाल में ही हुई है. वरीय कामर्शियल इंस्पेक्टर (CCI/TATA) के रूप में शंकर झा और संतोष कुमार पदस्थापित है. दिलचस्प बात यह है कि सभी लोग सुबह 10 से 5 बजे तक ही स्टेशन पर उपलब्ध होते हैं. डिप्टी एसएस कॉमर्शियल की तैनाती मुख्यतया यात्री शिकायतों को दूर करने के लिए की गयी है जो शाम छह बजे के बाद से सुबह के 9 बजे तक स्टेशन पर उपलब्ध ही नहीं होते.

    अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि जब टाटानगर में डिप्टी एसएस के तीन-तीन पद है तो इनकी सेवा राउंड द क्लॉक 24*7 क्यों नहीं ली जा रही है? तीनों का एक ही समय में स्टेशन पर मौजूदगी का क्या उपयोग ? जबकि दिन के समय तो स्टेशन डायरेक्टर और सीसीआई भी स्टेशन पर उपलब्ध होते हैं. तब टाटानगर में डिप्टी एसएस के तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती क्यों? इनके काम का ऑडिट DRM/CKP क्यूं नहीं कराते. सवाल उठता है कि जब शाम छह बजे से सुबह 9 तक कोई डिप्टी एसएस कॉमर्शियल स्टेशन पर मौजूद ही नहीं होगा तो यात्री शिकायतों व सुविधाओं से उनका क्या नाता? यह रेलवे के श्रम बल का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है?

    ठेकेदारों के चहेते बने CCI/TATA, एसीएम में पदाेन्नति के गिन रहे दिन  

    टाटानगर में बतौर सीसीआई शंकर झा के अब गिने-चुने ही दिन बचे हैं. वह अब यहां अपना समय गुजार रहे. उनका प्रमोशन ACM में हो चुका है. बताया जाता है कि यात्री सुविधाओं से जुड़े किसी भी मामले में उन्होंने रूचि लेना लगभग छाेड़ दिया है. चर्चा है कि उनकी ठेकेदारों से गहरी छनती रही है. स्टेशन पर अनुबंधित लगभग सभी ठेकेदार इन दिनों मनमानी कर रहे है. स्टेशन की सफाई, पार्सल से लेकर गुडस तक की गतिविधि समेत यात्री सेवा से जुड़े कई मामलों में एक भी रिपोर्ट बीते छह माह या उससे पहले सीसीआई ने वरीय अधिकारियों से नहीं की. कहां तो यहां तक जा रहा है कि सीसीआई का यह मौन आने वाले समय में उन्हें बड़े संकट में डाल सकता है.

    बताया जाता है कि बीते साल ही गुड्स यार्ड में खड़े कंटेनर से चावल गायब होने के मामले में टाटानगर गुड्स के दो कर्मचारियों को जेल जाना पड़ा था. CGS को अग्रिम जमानत लेनी पड़ी लेकिन 25 लाख से अधिक के गोलमाल के इस मामले से वाणिज्य विभाग के मेन कर्ता-धर्ता रहे CCI/TATA को आरपीएफ ने पूरी जांच प्रक्रिया से दूर रखा. आरपीएफ ने मामले में तब तक एक्शन शुरू नहीं किया जब तक की सीसीआई के ACM में प्रमोशन के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं हो गयी. यह महज संयाेग था या सुनियोजित साजिश का हिस्सा !

    जारी …

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    ckp division HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS STATION CUNSALTATIVE COMMITTEE TATANAGAR STATION इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 22वां स्थापना दिवस मनाया, 10 जनवरी 2004 को हुई थी स्थापना
    Next Article नॉन-वेज फूड हलाल है या झटका, यह जानना यात्रियों का अधिकार, NHRC ने रेलवे से मांगी एक्शन रिपोर्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group