- चक्रधरपुर व रांची सांसदाें की मंडलीय समिति की रांची रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित की गयी बैठक
- हाथियों के नाम पर पैंसेजर ट्रेनों को रद्द कर मालगाड़ियों को बेधड़क चलाने का मुद्दा भी उठाया गया
- टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने के प्रस्ताव का जमशेदपुर सांसद ने किया विरोध
RANCHI : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ( South Eastern Railway) के अंतर्गत रांची और चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी की रांची के रेडिशन ब्लू में आयोजित बैठक में सिंहभूम की सांसद (MP) जोबा मांझी ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा और चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया को खरी-खरी सुनवाई. सांसद ने कहा कि हाथी के नाम पर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना गरीब यात्रियों के साथ अन्याय है. रेल प्रशासन यह जान ले कि सिर्फ मालगाड़ी चलाकर देश का विकास नहीं हो सकता. रेलवे की यह मनमानी है.
चक्रधरपुर DRM का दावा – ट्रेनों के विलंब के लिए चोरियां-हाथी-फॉग जिम्मेदार
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता वाली बैठक में सांसद जोबा ने कहा कि गरीबों के लिए चलने वलाी पैसेंजर व मेमू ट्रेनों की उपेक्षा की जा रही है. हाथी का बहाना बनाकर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया जा रहा लेकिन मालगाड़ियों धड़ल्ले से चलायी जा रही है. रेलवे ने अगर अपनी योजनाओं से गरीबों को नहीं जोड़ा तो अमृत भारत स्टेशन और वंदे भारत ट्रेनों का कोई लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा. सांसद जोबा ने कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधा से जुड़ी 36 मांगें रखी.

उधर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर एवं चांडिल से टाटानगर आने वाली ट्रेनों के अत्यधिक विलंब पर लोगों के आक्रोश से रेलवे को अवगत कराया. अपने 16 सुझावों के साथ सांसद विद्युत ने चांडिल -बोड़ाम -पटमदा -कटिन- बांदवान होते हुए झाड़ग्राम के लिए नई रेलवे लाइन बनाने की मांग रखी.
सांसद ने टाटानगर से चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने के प्रस्ताव का विरोध किया. कहा कि किसी भी हाल में यात्री ट्रेनों को टाटानगर से शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा. सांसद ने स्टेशन डेवलपमेंट में रेलवे लीज पर बसे दुकानदारों के पुनर्वास की मांग रखी. इस बैठक में झारखंड, ओडिशा से जुड़े डिवीजन के लोकसभा व राज्यसभा के सांसद, विधायकों ने रेलवे के सामने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम की अगुवाई में चक्रधरपुर और रांची डीआरएम अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे.
# jamshedpur-common-man-issues # news # state # Jamshedpur News # Indian Railway # south eastern railway # Zonal meeting # east singhbhum # jharkhand news # News # National News # Jharkhand news # ser gm #railway quarter # obc railway karmachari sangh















































































