Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे टेक्नीशियन की हत्या में नाबालिग गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास में गई जान

  • गुलाबी बाग हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, रेलवे टेक्नीशियन की हत्या में नाबालिग आरोपित को पकड़ा

NEW DELHI. उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा लिया. संयुक्त रूप से उत्तर और मध्य जिला पुलिस की टीमों ने इस हत्या का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग आरोपित को पकड़ा है. मृतक की पहचान भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत 39 वर्षीय संदीप कुमार मालवीय के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार दो फरवरी को पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी, सब्जी मंडी इलाके में एक कमरे के अंदर एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस को आधे नग्न हालत में शव मिला, जिसके आसपास सामान बिखरा हुआ था और चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था. मृतक की पहचान उसके भाई मनदीप कुमार मालवीय ने की.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को संदीप घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. अगले दिन उनकी बाइक आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी मिली, जिसके बाद पहाड़गंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 2 फरवरी को छोटे भाई को जानकारी मिली कि संदीप ने रेलवे कॉलोनी, सब्जी मंडी में एक कमरा किराए पर लिया था. जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर शव मिला.

ऑल इंडिया डिमांड डे पर एकजुट दिखे SERMU के नेता, विभागवार यूनियन गठन से हो रहे बिखराव पर जतायी चिंता

क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शव पर गर्दन, चेहरे और सीने पर चोट के निशान मिले थे और शव आंशिक रूप से सड़ चुका था. इसके बाद गुलाबी बाग थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मृतक एक ऑटो में एक लड़के के साथ जाते दिखाई दिए. जांच में यह भी सामने आया कि मृतक के यूपीआई खाते से 1 रुपये की टेस्ट ट्रांजैक्शन की गई थी. जिस खाते में पैसा गया, वह एक नाबालिग द्वारा संचालित पाया गया. तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी और 3 फरवरी की सुबह मंदिर मार्ग इलाके से 17 वर्षीय नाबालिग आरोपित को दबोच लिया.

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह पहाड़गंज इलाके में घूम रहा था, जहां उसकी मुलाकात मृतक से हुई. आरोपित का दावा है कि मृतक उसे कमरे पर ले गया और जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की. इस पर गुस्से में आकर उसने कमरे में रखे गैस सिलेंडर से मृतक के सिर पर वार किया और फिर कांच के टुकड़े से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया. आरोपित ने वारदात के बाद मृतक के कपड़े पहन लिए, नकदी, मोबाइल और कार्ड लेकर फरार हो गया. उसने गाजियाबाद में एटीएम से रुपये निकाले और नया मोबाइल फोन खरीदा.

पुलिस ने आरोपित के कपड़े, घटनास्थल से गैस सिलेंडर, टूटे कांच के टुकड़े और खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...