Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR : पूर्व मध्य रेलवे के विधुत विभाग का नया कारनामा, मैदान में बिना काम के करोड़ों का भुगतान!
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR : पूर्व मध्य रेलवे के विधुत विभाग का नया कारनामा, मैदान में बिना काम के करोड़ों का भुगतान!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 2, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • हार्डिंग पार्क में योजना के नाम पर संवेदक को 07 करोड़ रुपयों के भुगतान पर उठ रहे सवाल 
  • यहां भी रेलवे बोर्ड का प्रावधान दरकिनार, जेम पोर्टल से स्टोर विभाग ने नहीं की केबुल की खरीद 
  • एलएचबी कोचों के रख-रखाव के टेंडर में भी एजेंसी के टर्मिनेशन में नियमों की हुई थी अनदेखी  

PATNA. भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व ज़ोन पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर जिसकी चर्चा उपलब्धियों की जगह कारनामों को लेकर होती रही है. पूर्व मध्य रेलवे का विधुत विभाग अंधकार दूर करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है. कहां तो यहां तक जाने लगा है कि इस जाेन का इसका गठन ही लूटने के लिए हुआ है!

पटना का हार्डिंग पार्क जहां पहले बस स्टैंड हुआ करता था. बस स्टैंड शिफ्ट हो जाने के कारण वह स्थल वीरान हो गया. दानापुर मंडल में रेलवे की जमीन बिहार सरकार को दी गई और बदले में बिहार सरकार ने हार्डिंग पार्क की जमीन रेलवे को दे दी. रेलवे ने भी मेमू ट्रेन चलाने हेतु हार्डिंग पार्क का चयन किया और नवनिर्माण का जिम्मा निर्माण विभाग को सौंप दिया. यहां पांच प्लेटफार्म का निर्माण होना है.

निर्माण संगठन के एक सहायक अभियंता ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि न ही अभी डिजाइन बना है और न ही ड्राइंग लेकिन पूर्व मध्य रेलवे के विधुत विभाग ने संवेदक को बिना किसी काम के ही 07 करोड़ 25 लाख 60 हजार 146 रुपये का भुगतान कर अपनी पहचान को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास किया है.

ECR DNR DIV : 31 करोड़ के टेंडर में RDSO एप्रुव कंपनियों के टर्मिनेशन पर GM-PCEE का मौन!, चर्चा में विद्युत विभाग

बिना काम के भुगतान आश्चर्यजनक ही नहीं विस्मयकारी है क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. रेल हंट को जो जानकारी मिली है वो पूर्व मध्य रेलवे की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के गति शक्ति परियोजना द्वारा Agreement No ECR/DNR/ELect/2024/0041 dated 25.09.2024 के माध्यम से Electrical (G) raleted works for provision of 05 nos terminal platform in Harding Park area at Patna JN के लिए Munger की एजेंसी Bhagat Engineering works से अनुबंध किया गया.

आज भी कोई भी रात के अंधेरे में भी देख सकता है कि हार्डिंग पार्क में किसी तरह का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है लेकिन विभाग ने एजेंसी को Bill No ECR/DNR/ELect/2024/0041/B1 के माध्यम से 02 करोड़ 37 लाख 85 हजार 436 रुपये का भुगतान कर दिया है. और तो और काम की शुरुआत तो नहीं हुई लेकिन वेरियेशन होने की बात सामने आयी है. जो तथ्य सामने आये है उसके अनुसार पुनः संवेदक Bhagat Engineering works, Munger को Bill No ECR/DNR/ELect/2024/0041/B2 के माध्यम से 4 करोड़ 87 लाख 74 हजार 710 रुपए का भुगतान कर दिया गया है.

एक आश्चर्यजनक बात यह भी सामने आया है कि दूसरे विपत्र के माध्यम से जो 04 करोड़ 87 लाख 74 हजार 710 रुपये का भुगतान 18,500 मीटर केबुल के लिए किया गया है, जबकि रेलवे बोर्ड का स्पष्ट प्रावधान है कि यदि एक हजार मीटर से ज्यादा केबुल की खरीदारी होगी तो जेम पोर्टल से स्टोर विभाग खरीदारी करेगा तब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है यह सब किसके संरक्षण में और किसके इशारे पर हुआ ? भुगतान का यह पूरा मामला ही जांच के दायरे में आ गया है.

ECR : PCEE आरके चौधरी के काम नहीं आयी दिल्ली की ‘गणेश परिक्रमा’!, SECR के लिए हुए रिलीज

वैसे पुष्ट जानकारी यह भी मिली है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जहां बिना काम के भुगतान किया गया है. डिवीजन से लेकर जोन में यह चर्चा आम है कि खास एजेंसी को बिना काम के भुगतान किया जाता रहा है. इसकी फेहरिस्त लंबी है और कुंडली खंगाली जाये तो कई ऐसे प्रोजेक्ट सामने आयेंगे जहां बिना काम के भुगतान किया गया है! कहां तो यहां तक जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे में कुछ खास ठेका एजेंसियों का जाल रेलवे बोर्ड से जोन तक ऐसा फैला हुआ है कि मनमुताबिक काम नहीं करने वाले अधिकारियों की कुर्सी बदलते समय नहीं लगती.

ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे में बिना काम के भुगतान गंभीर सवाल खड़े करता है, जब प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते हैं और प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना गति शक्ति परियोजना में ही बड़ा गोलमाल हो रहा हो तब दूसरी योजनाओं का हाल सहज ही लगाया जा सकता है.

शायद यही कारण है कि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर का सतर्कता विभाग नाचने गाने में मस्त और व्यस्त हैं! क्या देश के टेक्नोक्रेट एवं ब्यूरोक्रेट रेलमंत्री जो 52 सप्ताह 52 सुधार की बात करते हैं, यहां गहरे तक पैठ बना चुके भ्रष्टाचार पर भी कुछ बोलेंगे ?

ECR : दानापुर डिवीजन ने जिस एजेंसी को किया टर्मिनेट उसे सोनपुर में मिला टेंडर …कैसे !  नया खुलासा जल्द …

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
DANAPUR DIVISION EAST CENTRAL RAILWAY ECR Electricity Department Gati Shakti Project pm modi
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleऑल इंडिया डिमांड डे पर एकजुट दिखे SERMU के नेता, विभागवार यूनियन गठन से हो रहे बिखराव पर जतायी चिंता
Next Article रेलवे टेक्नीशियन की हत्या में नाबालिग गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास में गई जान
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group