Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

CBI ने डेहरी के रेलवे कंस्ट्रक्शन कार्यालय में की छापेमारी, दूसरी बार पहुंची सीबीआई टीम

  • एचजी इंफ्रा को गया से डेहरी आन सोन तक ट्रैक के नीचे गिट्टी बिछाने व निर्माण का चल रहा ठेका 
  • पटना में एचजी इंफ्रा के जीएम, सहायक महाप्रबंधक, अकाउंटेंट और बिचौलिया को पकड़ा गया था 

Dehri Anson. पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण संगठन में सीबीआई की लगातार छापेमारी जारी है. पटना में रेलवे कंस्ट्रक्शन कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में छापेमारी के बाद CBI ने डेहरी रेलवे कंस्ट्रक्शन कार्यालय में छापेमारी की है. हालांकि अब तक इसका खुलासा सीबीआई की ओर से नहीं किया गया है. यह माना जा रहा है कि पटना में छापेमारी के बाद मिले दस्तावेज इसका अहम हिस्सा हो सकते हैं.

पटना के निर्माण संगठन में गोलमाल की जांच सीबीआई पटना की डीएसपी रूबी चौधरी कर रही है. बताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में ही यह छापेमारी की गयी है. आरोप है कि पूर्व मध्य रेलवे निर्माण कार्यालय डेहरी से जुड़े अधिकारी निर्माण कार्यों का बिल भुगतान स्वीकृत करने के एवज में कंस्ट्रक्शन कंपनी से रिश्वत लेते हैं और गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्यों का निष्पादन कराते हैं.

ECR : रेलवे चीफ इंजीनियर के लिए घूस लेकर आये एचजी इंफ्रा के जीएम समेत चार को सीबीआई ने दबोचा, 45 लाख जब्त

सीबीआई रेल परियोजना में गड़बड़ी और रिश्वत की जांच 25 अप्रैल 2025 से ही कर रही है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि रेलवे निर्माण भवन में अधिकारियों और निर्माण कंपनियों के बीच लेनदेन चल रहा है. 25 अप्रैल 2025 को सीबीआई की टीम ने रेल कंस्ट्रक्शन कार्यालय सोन नगर से जुड़े कार्यालय पर छापेमारी की थी, जिसमें अनुभाग अभियंता समेत सहकर्मी विनोद कुमार व संविदा कर्मी भीम कुमार की गिरफ्तारी हुई थी.

बताया जाता है कि यह निर्माण से जुड़े करोड़ों रुपये की सामग्री को गलत तरीके से कबाड़खाना में बेचने और इसकी रकम दानापुर पटना से जुड़े अधिकारियों के लेन देन को लेकर छापेमारी हुई है. निर्माण कार्यालय से जुड़े किसी अधिकारी या कर्मी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. लंबे समय से सीबीआई इससे जुड़े मामले को खंगाल रही थी.

ECR : PCEE आरके चौधरी के काम नहीं आयी दिल्ली की ‘गणेश परिक्रमा’!, SECR के लिए हुए रिलीज

सीबीआई द्वारा गहन जांच करने के बाद कई अहम सुराग मिलने की संभावना है. फिलहार रेल निर्माण विभाग से जुड़े पूर्व मध्य रेल के कैंप कार्यालय के कई अधिकारी व कर्मी संदेह के घेरे में हैं. सीबीआई की इस कार्रवाई से कई अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मचा है. छापेमारी के दौरान परियोजना से जुड़े पुराने कागजात व बिलों की भी जांच की गई है. जिसमें अनियमितता की संभावना जताई गई है.

विद्युत विभाग के टेंडर में करोड़ों का गोलमाल, सीबीआई को भेजे जायेंगे दस्तावेज !

पूर्व मध्य रेलवे में सीबीआई की धमक से सभी विभागों में कोहराम मचा हुआ है. यहां जीएम छत्रसाल के कार्यकाल में ही सात से अधिक बार विभिन्न विभागों में सीबीआई ने धमक देकर भ्रष्टाचार और गोलमाल को उजागर किया है. इनकी जांच चल रही है. पूर्व मध्य रेलवे के विद्युत विभाग में भी बड़े गोलमाल पर सीबीआई की नजर है. इसका खुलासा लगातार रेलहंट कर रहा है. गोलमाल से जुड़े दस्तावेज भी जल्द ही सीबीआई को सौंपकर दानापुर डिवीजन में टेंडर गोलमाल समेत दूसरी अनियमितताओं की जांच की मांग की जायेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...