Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

S&T में ग्रेड 3, ग्रेड 2 एवं ग्रेड 1 को मर्ज कर एक कैटेगरी बनाने का प्रस्ताव, ऑन डयूटी हादसों पर IRSTMU ने जतायी चिंता

  • रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग 

NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर रेल प्रशासन पर दबाव बनाते हुए ऑन ड्यूटी रन ओवर के मामलों को रेलवे बाेर्ड स्तर पर उठाया है. बीते दिनों कोटा डिवीजन में ऑन ड्यूटी सिग्नल असिस्टेंट की रनओवर में मौत के बाद  ED Signal तक यूनियन ने अपनी बात पहुंचायी और उन्हें मदद का आश्वासन भी मिला.

इस बीच 3 दिसंबर, 2025 को रेलवे बोर्ड में ए. एम. (सिगनल) , ए. एम. (टेलि), पी. ई. डी. (सिगनल), ई. डी. (सिगनल), ई. डी. (टेलि), ई. डी. (गतिशक्ति), ई. डी. (ई एंड आर.) समेत अन्य अधिकारियों से मिलकर यूनियन ने सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मेमोरैंडम दिया. यूनियन ने मांगों पर तत्काल पहल की मांग की, जिन पर  आश्वासन भी मिला है.

यूनियन का मांग पत्र और प्रस्ताव 

  1. सिगनल एवं टेलिकॉम कर्मचारियों को तत्काल रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस दिया जाए
  2. HOER का उल्लंघन रुके, शिफ्ट ड्यूटी का प्रावधान हो, नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग बने
  3. सभी S&T Assistant कैटेगरी को MACP में ग्रेड पे 2800 तक का लाभ दिया जाए
    ग्रेड पे 1800, 1900, 2400, 2800
  4. सभी S&T Assistant कैटेगरी के कैडर का %
    ग्रेड पे 1800: 50%
    ग्रेड पे 1900: 20%
    ग्रेड पे 2400: 20%
    ग्रेड पे 2800: 10%
    किया जाए.
  5. सभी S&T Technicians कैटेगरी को MACP में ग्रेड पे 4800 तक का लाभ दिया जाए
  6. सहायकों को टेक्नीशियन के लिए LDCE में एज्युकेशन में मैट्रिक पास वालों को भी मौका मिले
  7. टेक्नीशियन ग्रेड 1 की सीधी भर्ती को 15% से बढ़ा कर 35% किया जाए.
  8. सभी टेक्नीशियन (सिगनल एवं टेलिकॉम) ग्रेड 3, ग्रेड 2 एवं ग्रेड 1 को मर्ज कर एक कैटेगरी टेक्नीशियन ग्रेड पे 4200 बने
    ग्रेड पे 4200: 65%
    ग्रेड पे 4600: 35%
  9. टेक्नीशियन(टेलिकॉम) ग्रेड 1 में 15% सीधी भर्ती की जाए तथा इनिशियल एज्युकेशन बी. एससी. पिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, कम्प्यूटर, आई टी या डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक, कम्प्यूटर, आई टी किया जाए.
  10. सभी एस एंड टी सीनियर टेक्नीशियनों का इनिशियल ग्रेड पे 4600 किया जाए तथा MACP का लाभ 4800 तक दिया जाए.
  11. टेक्नीशियन में केवल दो कैटेगरी टेक्नीशियन (ग्रेड पे 4200) एवं सीनियर टेक्नीशियन (ग्रेड पे 4600) किया जाए.
  12. जे.ई. का इनिशियल ग्रेड पे 4600 किया जाए.
  13. एस. एस. सी. का इनिशियल ग्रेड पे 4800 किया जाए.
  14. सभी एस. एस. सी. को भारत सरकार के दूसरे विभागों की तरह ग्रुप बी गैजेटेड का दर्जा दिया जाए.
  15. सभी एसिस्टेंटों को नियमित रूप से ट्रेनिंग पर भेजा जाए.
  16. OFC aur CCTV maintainance के लिए आवश्यक व्यस्था की जाए.
  17. सभी एस. एस. ई., जे. ई., टेक्नीशियन तथा सहायकों (मैंटेनेंस तथा कंस्ट्रक्शन में कार्यरत) को नियमित रूप से ट्रेनिंग तथा रिफ्रेशर कोर्स में भेजा जाए.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...

न्यूज हंट

Sr DEE (OP) कार्यालय से जारी पदोन्नति सह पोस्टिंग आदेश में  बड़े स्तर पर भेदभाव के लगे थे आरोप डीआरएम ने खेल पलटा, ब्रांच...