Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP DIV : डांगोवापाेसी में हादसा, अब ट्रैक मेंटेनर 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर
Breaking

CKP DIV : डांगोवापाेसी में हादसा, अब ट्रैक मेंटेनर 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 23, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर रेल मंडल में नहीं थम रहे हादसे, ग्रुप-डी रेलकर्मियों की जान खतरे में, जिम्मेदार कौन ! 
  • ART में पदस्थापित ट्रैक मेंटेनर को डीएमटी मालगाड़ी में माल लोडिंग कार्य में लगाने पर उठे सवाल 

CKP/TATA. चक्रधरपुर रेल मंडल में लापरवाही की घटनाएं लगातार ग्रुप-डी श्रेणी के रेलकर्मियों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है. हाल के दिनों में एक के बाद एक सामने आ रहे हादसे इस बात की गवाही दे रहे हैं कि निचले स्तर के रेलकर्मियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे हैं. इसका खामियाजा उन्हें गंभीर चोट, अपंगता और कभी-कभी अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है. राउरकेला के बाद अब डांगोवापोसी में एक हादसे में रेलकर्मी 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया. घटना बीते गुरुवार की है.

ग्रुप-डी में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर मेघनाथ गोप डीएमटी मालगाड़ी में माल लोडिंग के दौरान करीब दस फीट की ऊंचाई से सीधे रेल पटरी पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि इस जोखिम भरे कार्य में किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई थी. संतुलन बिगड़ने से वह कमर के बल नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.

ROURKELA : रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, नीचे से गुजर रही थी मालगाड़ी, … ऊपर लटका रहा रेलकर्मी

घायल रेलकर्मी मेघनाथ गोप डांगोवापोसी गवापोशी में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत है और एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीम का सदस्य भी है, जिसका मुख्य कार्य रेल दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करना होता है. बावजूद इसके उसे डीएमटी मालगाड़ी में माल लोडिंग जैसे अत्यंत खतरनाक कार्य में लगाया गया. हादसे के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी माह 8 तारीख को राउरकेला रेलवे स्टेशन के समीप आईओडब्लू विभाग में कार्यरत 56 वर्षीय ग्रुप-डी कर्मचारी नंदलाल लकड़ा को बिना किसी ट्रैफिक ब्लॉक और सुरक्षा उपकरण के फुट ओवर ब्रिज पर कार्य करने भेज दिया गया था. कार्य के दौरान वह ऊंचाई से गिरकर ओएचई लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. फिलहाल उसका इलाज राउरकेला स्थित इस्पात जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है. इस गंभीर घटना के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

चिंताजनक तथ्य यह भी है कि बीते कुछ महीनों में रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर करीब एक दर्जन रेलकर्मियों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रहे इन हादसों के बावजूद रेलवे प्रशासन की चुप्पी और उदासीन रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है.

रेल कर्मियों का कहना है कि जब तक इन मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के हादसे रुकने वाले नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम जहां भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं कुछ अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही के कारण ग्रुप-डी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक रेलवे प्रशासन की लापरवाही की कीमत निचले स्तर के रेलकर्मी अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे.

Spread the love
Accidents continue Chakradharpur Railway Division falling from a height of 10 feet Group D railway employees HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY seriously injured track maintainer इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleECR : रेलवे चीफ इंजीनियर के लिए घूस लेकर आये एचजी इंफ्रा के जीएम समेत चार को सीबीआई ने दबोचा, 45 लाख जब्त
Next Article SER : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर वेंडर ट्रेन के नीचे आकर गंभीर, हादसे में पैर कटा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group