Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » केंद्र सरकार ने IRCTC और IRFC को दिया नवरत्न का दर्जा, करोड़ों की कमाई करने वाली बनी ईकाई
    बोर्ड/जोन

    केंद्र सरकार ने IRCTC और IRFC को दिया नवरत्न का दर्जा, करोड़ों की कमाई करने वाली बनी ईकाई

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • साल 2014 के बाद रेलवे में सूचीबद्ध सभी सातों सार्वजनिक उपक्रमों को नवरत्न का दर्जा मिला : अश्विनी वैष्णव

    NEW DELHI. केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया.

    सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि सरकार ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम को नवरत्न सीपीएसई में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है, जिससे यह सीपीएसई में 25वां नवरत्न बन जाएगा. आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सीपीएसई है जिसका वार्षिक कारोबार 4,270.18 करोड़ रुपये, पीएटी 1,111.26 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नेटवर्थ 3,229.97 करोड़ रुपये है.

    डीपीई ने एक्स पोस्ट में कहा कि सरकार ने भारतीय रेलवे वित्त निगम को नवरत्न सीपीएसई में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है, जिससे यह सीपीएसई के बीच 26वां नवरत्न बन जाएगा. आईआरएफसी रेल मंत्रालय का एक सीपीएसई है जिसका वार्षिक कारोबार 26,644 करोड़ रुपये, पीएटी 6,412 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 49,178 करोड़ रुपये का नेटवर्थ है.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) को नवरत्न कंपनियों के रूप में अपग्रेड करने के सरकार के फैसले पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद रेलवे में सूचीबद्ध सभी सातों सार्वजनिक उपक्रमों को नवरत्न का दर्जा मिल गया है.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे के सभी सात सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों को आज नवरत्न का दर्जा मिल गया है. यह सब 2014 के बाद हुआ है. यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे में बदलाव लाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब रेलवे से जुड़ा कोई संगठन मजबूत होता है, तो इसका मतलब है कि वह रेलवे के विकास में अधिक योगदान दे सकता है.

    रेल मंत्री ने आईआरसीटीसी और आईआरएफसी दोनों टीम को नवरत्न का दर्जा मिलने पर बधाई. उन्होंने कहा हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे की सभी सातों सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रम अब नवरत्न का दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं और ऐसा 2014 के बाद हुआ है. इससे पहले वित्त मंत्रालय ने कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) को जुलाई 2014 में नवरत्न का दर्जा दिया था. रेल विकास निगम लिमिटेड को मई 2023, राइट्स लिमिटेड और इरकॉन को अक्टूबर 2023 में नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया गया. रेल टेल को अगस्त 2024 में यह दर्जा दिया गया था. उन्होंने इस अवसर पर माननीय वित्त मंत्री को भी धन्यवाद दिया.

    उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सोमवार को एक्स पोस्ट में बताया कि सरकार ने आईआरसीटीसी को नवरत्न सीपीएसई में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है, जिससे यह सीपीएसई में 25वां नवरत्न बन जाएगा. आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सीपीएसई है जिसका वार्षिक कारोबार 4,270.18 करोड़ रुपये, पीएटी 1,111.26 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नेटवर्थ 3,229.97 करोड़ रुपये है. सरकार ने आईआरएफसी को नवरत्न सीपीएसई में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है, जिससे यह सीपीएसई के बीच 26वां नवरत्न बन जाएगा. आईआरएफसी रेल मंत्रालय का एक सीपीएसई है जिसका वार्षिक कारोबार 26,644 करोड़ रुपये, पीएटी 6,412 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 49,178 करोड़ रुपये का नेटवर्थ है.

    making them units earning crores The central government gave Navratna status to IRCTC and IRFC
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRPF ACTION : चेन खींचकर ट्रेन रोकना पड़ा भारी, रेलवे ने आठ लाख रुपये का वसूला जुर्माना
    Next Article ECR : धनबाद डिवीजन ने कमाई में फिर बनाया रिकॉर्ड, कमॉऊ डिवीजन का दर्जा बरकरार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group