Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

TATANAGAR : ओबीसी. रेलवे कर्मचारी संघ ने डॉक्टर भीम राव को किया याद

JAMSHEDPUR. समता मूलक समाज का निर्माण करके ही भारत वर्ष के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान किया जा सकता है. यह बात ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने देशरत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जन्म पर टाटानगर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.

इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान की बदौलत ही भारत में लोकतंत्र आज तक न केवल वजूद में है, संपूर्ण विश्व को सर्व धर्म संभाव, वसुधैव कुटुंबकम् का पथ प्रदर्शक बना हुआ है.

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आज से प्रत्येक आम लोगों के घरों तक भारतीय संविधान की प्रस्तावना की प्रति पहुंचने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता टाटानगर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू ने की. कार्यक्रम में विजय ठाकुर, अजय ठाकुर , बसंत, शत्रुघ्न एवं मृत्युंजय कुमार ने भी  विचार रखे. बैठक में अजय ठाकुर, राकेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राहुल महतो, आदर्श कुमार, अर्जुन साहू, रजनीकांत शर्मा, वीके ठाकुर, मृत्युंजय कुमार,अजय कुमार गुप्ता,जितेंद्र कुमार,रविन्द्र चौधरी इत्यादि उपस्थित थे. संचालन आदर्श कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद ने किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...