Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : बागबेड़ा रेलवे स्कूल बना ‘डिवीजनल मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर’, SER जीएम ने किया उद्घाटन
    बोर्ड/जोन

    TATANAGAR : बागबेड़ा रेलवे स्कूल बना ‘डिवीजनल मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर’, SER जीएम ने किया उद्घाटन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 31 मार्च को रिटायर हो रहे जीएम अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर में आज कई कार्यक्रम व निरीक्षण में होंगे शामिल 
    • 2.5 करोड़ खर्च कर तैयार किया गया प्रशिक्षण संस्थान, डिजिटल इंटरेक्ट पैनल, आधुनिक मशीनरी युक्त होगा लैब
    • कैंपस वाई-फाई से युक्त, एक छत के नीचे इलेक्ट्रिकल, ऑपरेशन, मैकेनिकल, एसएंटी के रेलकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

    TATANAGAR. टाटानगर रेलवे स्टेशन के बागबेड़ा में स्थापित बहुचर्चित रेलवे हाई स्कूल को नयी पहचान मिली है. यहां चक्रधरपुर रेल मंडल ने मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर (बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान)  की स्थापना की है जिसका औपचारिकत उद्घाटन सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया. इस मौके पर डीआरएम तरुण हुरिया, प्रिंसिपल पर्सनल ऑफिसर डॉ. महुआ समेत रेलवे के विभागीय अधिकारी मौजूद थे. रेलवे स्कूल के पुराने भवन को ही मॉडिफाइल कर उसे मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर (MDTTC) का रूप दिया गया है. इस पर 2.5 करोड़ की लागत आयी है.

    चक्रधरपुर रेलमंडल का डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर बना बागबेड़ा रेलवे स्कूल

    टाटानगर में रेलवे का जोनल के बाद डिवीजनल स्तर पर यह नया मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर हो गया है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है, जहां वर्तमान में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों का कौशल विकास तो होगा ही साथ ही रेलवे रि-क्रूटमेंट बोर्ड से आने वाले नए कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. प्रशिक्षण संस्थान में रेलवे के इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन के रेलकर्मियों को एक ही छत के नीचे प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी.

    यहां कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड ट्रेनिंग (CBT) की सुविधा होगी. आधुनिक कंप्यूटर लैब, मॉडल बोगी, ट्रैक सिस्टम, शंटिंग प्वाइंट और क्रॉसिंग से जुड़े प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था बाहरी मैदानी हिस्से में की गयी है. इस ट्रेनिंग में रेलकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रबंधन संस्थान XLRI से MOU भी किया गया है. ऐसा रेलवे जोन स्तर पर पहली बार हुआ है. जीएम ने ट्रेनिंग सेंटर के उदघाटन के बाद यहां बनाये जाने वाले हॉस्टल और दूसरे प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया.

    समय के साथ रेलकर्मियों को तकनीकी दक्षता के लिए प्रशिक्षण संस्थान बनाये जा रहे : जीएम 

    इस मौके पर जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि रेलवे में तेजी से आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा. ऐसे में कर्मचारियों का उससे अवगत कराना और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी है. इसी को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण संस्थान बनाया गया है. रेलवे के सभी डिवीजन में ऐसे मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर बनाये जायेंगे. जीएम ने बताया कि गति शक्ति प्रोजेक्ट के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का प्लान तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ढाई साल में नई बिल्डिंग बनाकर तैयार हो जायेगी. कहा कि यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य भी मई से शुरू हो जायेगा. इससे ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा तथा यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा.

    जीएम अनिल कुमार मिश्रा का होगा अंतिम निरीक्षण, चक्रधरपुर में फेयरवेल 

    जीएम अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे है. यह माना जा रहा है कि टाटानगर और चक्रधरपुर में उनका यह अंतिम निरीक्षण व कार्यक्रम हो सकता है. इस क्रम में अनिल कुमार मिश्रा टाटा से विंडा ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए सीनी पहुंचेगे. यहां वह जोनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट का निरीक्षण करेंगे. यहां भी वह चक्रधरपुर तक फिर से निरीक्षण करते हुए पहुंचेंगे. यहां DRH/CKP में वह ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण करेंगे. यहीं से जीएम ऑनलाइन झारसुगुड़ा में स्थापित TMS का उद्घाटन करेंगे. चक्रधरपुर में ही जीएम अनिल कुमार मिश्रा के लिए ऑफिसर्स क्लब में रंगारंग कार्यक्रम आयेाजित किया गया है. यहां से जीएम रात 10.30 बजे जोनल मुख्यालय गार्डेनरिच के लिए रवाना हो जायेंगे.

    रेलवे स्कूल का सुनहरा रहा है इतिहास, यहां से निकले कई छात्र-छात्र रेलवे में बड़े ऑफिसर  

    टाटानगर के बागबेड़ा में स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय का इतिहास काफी गौरवशाली और सुनहरा रहा है. रेलवे स्कूल से पढ़े गई छात्र-छात्राएं आज भी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है. इसमें कई बच्चे आज भी रेलवे में आला ओहदे पर कार्यरत भी है. इसका प्रबंधन रेलवे के पास हुआ था. आज रेलवे स्कूल के बंद होने के बाद स्कूल भवन और यहां बड़े मैदान के भविष्य को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताएं थी. क्योंकि आज भी बागबेड़ा क्षेत्र के युवा इस मैदान में हर दिन सुबह-शाम खेलने-सैन्य बलों में बहाली के लिए दौड़ लगाने आते हैं. बागबेड़ा रेलवे स्कूल को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में परिवर्तित होने से इसकी पहचान एक बार फिर से गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बन गयी है.

    Chakradharpur Division's Divisional Multi-Disciplinary Training Center ckp div GM Inaugurates SER SOUTH EASTERN RAILWAY tatanagar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसर्वोच्च न्यायालय ने कहा – बच्चे के विकास में पिता की भूमिका अहम, पितृत्व अवकाश के लिए बने कानून
    Next Article चक्रधरपुर रेलमंडल का पहला ‘मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर’ टाटानगर में खुला, एक छत के नीचे कई तरह का प्रशिक्षण लेंगे रेलकर्मी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group