Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर : रेलवे के उद्घाटन समारोह में नहीं आये मुख्यमंत्री, शहर में थे मौजूद 
गपशप

टाटानगर : रेलवे के उद्घाटन समारोह में नहीं आये मुख्यमंत्री, शहर में थे मौजूद 

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 4, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
टाटानगर स्टेशन पर सांसद का स्वागत करते डीआरएम छत्रसाल सिंह
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  •  620 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का जमशेदपुर और सिंहभूम के सांसद ने किया उदघाटन, नहीं आया कोई विधायक
  • चालू योजनाओं का साल भर बाद उदघाटन समारोह आयोजित कर बड़ा बजट खर्च करने पर उठे सवाल
  • कार्यक्रम में राजनीति दल, स्वयंसेवी संगठन, रेलवे की किसी सलाहकार समितियों के सदस्यों को भी नहीं भेजा बुलावा

जमशेदपुर से सुनील मिश्रा.  चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन ने टाटानगर में सोमवार को वृहद आयोजन कर 620 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास को आमंत्रित किया गया था, लेकिन शहर में मौजूद होने के बावजूद सीएम रेलवे के आयोजन में शामिल नहीं हुए. मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में जमशेदपुर के सांसाद विधुत वरण महतो और सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कार्यक्रम के उदघाटन की औपचारिका पूरी की.

टाटानगर में आयोजित उदघाटन समारोह में रेल प्रशासन की ओर से बतौर अतिथि  डीआरएम रांची, पीसीसीएम एसइआर, सांसद व सभी विधायकों को तो आमंत्रित किया गया था लेकिन यात्री सुविधाओं से सीधे जुड़े कार्यक्रम में विभिन्न राजनीति दलों के स्थानीय नेता, स्थानीय स्वयंसेवी संगठन, बुद्धिजीवि और यहां तक की रेलवे सलाहकार समितियों के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी के बाद चंद गिने-चुने लोगों की उपस्थिति से इतने बड़े आयोजन की जरूरत पर सवाल उठाये जाने लगे है. कई रेलकर्मियों की जुबान पर सोमवार को इस बात की चर्चा रही कि जब उदघाटन की जाने वाली यात्री सुविधाएं एक साल से अधिक अंतराल से चालू है तो अब अचानक उनके उदघाटन की क्या जरूरत आन पड़ी थी? कहीं इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुछ और तो नहीं था? तो क्या सीएम के नहीं आने से यह उद्देश्य खटाई में पड़ गया है?

बहरहाल, अहम सवालों के बीच उदघाटन की जाने वाली यात्री सुविधओं के बारे में जान लिया जाना भ्री जरूरी हो जाता है. टाटानगर स्टेशन पर स्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा एक साल पूर्व ही बहाल हो चुकी है. बकायदा स्टेशन डायरेक्टर ने लिफ्ट का उदघाटन कर उसकी विध्रिवत शुरुआत तक की दी थी. टाटानगर स्टेशन पर सांसद निधि से दाे माह पूर्व ही कुर्सियां लगायी गयी थी जिनका उपयोग यात्री कर रहे हैं. टाटानगर, सीनी व चक्रधरपुर में सौर पैनल भी काफी समय पहले ही लगाया जा चुका है और उसका उपयोग किया जा रहा है. राजखरसावां-डांगोवापोसी थर्ड लाइन का अभी मुख्य संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया है लेकिन उस पर ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी अब तक नहीं मिल सकी है. रजरप्पा मंदिर के अनुरूप रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का  पुन: विकास, केंद्रपोसी व पांड्रासाली स्टेशन पर ऊपरी पुल का निर्माण के अलावा  आदित्यपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का विस्तार किया गया है. इसमें थर्ड लाइन को छोड़कर सभी यात्री सुविधओं का उपयोग हो रहा है. ऐसे में साल भर बाद मुख्यमंत्री से चल रही योजनाओं के उदघाटन करने का प्रयास और उसका औचित्य समक्ष से परे है?

बड़े ही ताम-झाम से भारी भरकम बजट खर्च कर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के नहीं आने को समन्वय की चूक माना जा रहा है. मुख्यमंत्री आम तौर पर जनउपयाेग से जुड़े किसी आयोजन में अधिक समय देते है बावजूद रेलवे के कार्यक्रम में सीमए के नहीं आने को लेकर चर्चा तेज है. चर्चा तो यहां तक हो रही है क्या मुख्यमंत्री तक यह जानकारी पहले से पहुंचा दी गयी थी कि उदघाटन के लिए तय यात्री सुविधाओं का उपयोग एक साल से अधिक समय से हो रहा है और ऐसे आयोजन में उनकी मौजूदगी मान्य व्यवस्थाओं के अनुकूल सही नहीं है? बताया जाता है कि स्टील सिटी फुटबॉल के समापन समारोह में मंडल रेल प्रशासन ने बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया था जो कतिपय कारणों से आयोजन में शामिल नहीं हो सकी थी.

मेल से भेजी गयी सूचना पर आधारित न्यूज को लेकर अपने विचार अथवा टिप्पणी  का स्वागत है, अपने विचार रेलहंट को वाटसअप नंबर 62202266708 पर अथवा मेल पर भेज सकते है. 

Spread the love
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleजान जोखिम में न डाले, भावनाएं भड़कने वाले फोटो और मेसेज शेयर न करें : डीआरएम
Next Article यशवंतपुर-टाटा की पेंट्रीकार में लगी आग, धू-धू कर जली बोगी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
गपशप

हावड़ा स्टेशन पर … कुली भाई या वसूली के उस्ताद!

August 12, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group