Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चक्रधरपुर रेलमंडल में पैसेंजर ट्रेनों से कोयले-लकड़ी की तस्करी, आरपीएफ का मौन – मिलीभगत या लापरवाही!
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेलमंडल में पैसेंजर ट्रेनों से कोयले-लकड़ी की तस्करी, आरपीएफ का मौन – मिलीभगत या लापरवाही!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 17, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ की सीआईबी और एसआईबी के सक्रियता पर उठ रहे सवाल

    चक्रधरपुर/राउरकेला.  रेलमंडल के बिमलगढ़, बंडामुंडा और राउरकेला सेक्शन में इन दिनों कोयला चोरों की चांदी है. इस सेक्शन पर पहले भी कोयला चोरी की सूचनाएं आम रही है और कई बार बड़ी मात्रा में रेलवे लाइन के किनारे गिराया गया कोयला जब्त भी किया गया है. हालांकि सेक्शन में कोयला चोरी पर लगाम तो नहीं लगी अलबत्ता कोयला तस्करी सर चढ़ कर बोल रहा है.

    कोयला माफियाओं के सामने बिमलगढ़, बंडामुंडा और राउरकेला आरपीएफ बौना नजर आ रहे है. हर दिन कोयला तस्करी का यह खेल बिमलगढ़ से शुरू होकर बीरमित्रपुर में खत्म हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बिमलगढ़ आरपीएफ के अधीन रांगड़ा, पाटासाही, बिमलगढ़ आदि क्षेत्र में रेलवे साइडिंग से बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही है.

    वैगन से गिराया गया कोयला उठाते लोग

    लौह पत्थर की ढुलाई करने के लिए रेल साइडिंग पहुंच रहे मालगाड़ियों में पड़े कोयला को स्थानीय लोग उतार रहे हैं. उस कोयले को बोरे में भरकर बरसूआ- बीरमित्रपुर पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से तस्करी की जा रही है. इस पैसेंजर ट्रेन को बीरमित्रपुर पहुंचने के लिए बिमलगढ़, बंडामुंडा और राउरकेला तीन आरपीएफ थाना के क्षेत्र होकर गुजरना पड़ता है.

    तीनों आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी और कोयला तस्कारी के इस खेल पर मौन हैं! ऐसा माना जार रहा है कि तस्करों के साथ सांठ-गांठ के कारण ही यह कारोबार इनदिनों सर चढ़ कर बोल रहा है. पैसेंजर ट्रेन के कोच में सीट के नीचे एवं ट्रेनों की बाथरूम में कोयले से भरे बोरों को ठूस-ठूस कर घुसाया जाता है. बरसुआ-बीरमित्रपुर पैसेंजर में बीती रात इस अवैध ढुलाई का नजारा नजर आया है.

    ट्रेन में खुलेआम कोयले की अवैध ढुलाई

    पाटासाही और बिमलगढ़ रेल स्टेशन से रोजाना नियमित रूप से कोयला की ढुलाई की जाती है. लेकिन स्टेशन पर मौजूद ऑपरेटिंग, वाणिज्य समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी इस पर मौन हैं. इनका कहना है कि यह काम आरपीएफ का है. रेलवे में अवैध गतिविधियों पर स्थानीय पोस्ट की मिलीभगत के बीच आरपीएफ के इंजेलीजेंस विंग सीआईबी और एसआईबी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में हैं.

    वहीं ट्रेनों में कोयला के बाेरे ढुलाई किए जाने के कारण यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिलचस्प है कि खुलेआम ट्रेनों में कोयले के ढुलाई पर बिमलगढ़, बंडामुंडा और राउरकेला आरपीएफ संदिग्ध रूप से चुप्पी साधे हुए है. बताया जाता है कि बिमलगढ़ आरपीएफ का एक हवालदार इस अवैध कारोबार में संलिप्त है.

    ट्रेनों में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षण किया है. उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले दो निर्दोष आदिवासी युवकों को बिमलगढ़ आरपीएफ रात के समय घर से उठाकर थाने ले जाकर जमकर पिटाई की थी. ऐसे में यह सवाल लोग उठा रहे है कि आरपीएफ द्वारा निर्दोष आदिवासियों की पिटाई की जा रही है और गुनहगारों को सहयोग किया जा रहा है?

    Chakradharpur Railway Division Indian Railway Stations Indian Railways Passenger Services RAILWAY NEWS RAILWAY PROTECTION FORCE RAILWAY SECURITY Railway Updates Smuggling of coal and wood through passenger trains Train Services Train Travel
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलकर्मियों ने AIRF और NFIR को मैंडेड देकर शिवगोपाल और राघवैया पर जताया भरोसा, अब नजरें OPS पर टिकीं
    Next Article BANDAMUNDA : पत्नी की हत्या के आरोप में कैरेज एंड वैगन का रेलकर्मी पति गया जेल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group