Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RANCHI : लोको पायलटों की पत्नियों ने घेरा डीआरएम कार्यालय, कहा – अंग्रेजी शासन की याद दिला रहे रेल अधिकारी
    बोर्ड/जोन

    RANCHI : लोको पायलटों की पत्नियों ने घेरा डीआरएम कार्यालय, कहा – अंग्रेजी शासन की याद दिला रहे रेल अधिकारी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लोको पायलटों के आंदोलन में उतरी पत्नियां, डीआरएम से मांगा न्याय, भोजन-पानी को तरसे अधिकारी 

    RANCHI.  लोको पायलटों के सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के बीच गुरुवार को महिलाओं ने रांची डीआरएम कार्यालय का घेराव कर दिया. घेराव में शामिल लोको पायलटों की पत्नियों ने रेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. महिलाओं का कहना था कि रांची डिवीजन में लोको पायलटों को हेड क्वार्टर ओवरसूट करके 14-15 घंटे काम लिया जा रहा है. जबकि रेलवे ने लोको पायलट को हेडक्वार्टर में रिलिफ कर 16 घंटे रेस्ट देने का नियम बनाया है लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा.

    डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचने वाली महिलाओं में अधिकांश लोको पायलटों की पत्नियां थी जिनका आक्रोश सिर चढ़कर बोल रहा था. महिलाओं का कहना था कि लोको पायलटों से लगातार 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है तो रेलवे बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार पायलटों को रेस्ट नहीं दिया जा रहा. इससे लोको पायलटों की मानसिक व शारीरिक स्थिति बिगड़ रही है और इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ रहा है.

    इससे रेलवे की सेफ्टी भी प्रभावित हो रही है और हादसे की आशंका बनी रहती है. महिलाओं ने मीडियो से बातचीत में कहा कि डीआरएम यह तय करें कि नियम के अनुसार ही लोको पायलटों से ड्यूटी ली जाये. नियम नहीं तोड़ा जाये. रेलवे बोर्ड ने जो आदेश दिया है उसके विपरीत व्याख्या कर स्थानीय अधिकारी लोको पायलटों के साथ मजदूर से भी बुरा व्यवहार कर रहे हैं यह अंग्रेजी राज की याद दिला रहा है.

    यही नहीं मानसिक परेशानी और अधूरी नींद में ड्यूटी से मना करने वाले लोको पायलटों का निलंबित कर दिया जाता है. नियम के विरूद्ध ड्यूटी करने से इंकार करने वालों को अनुशासन की कार्रवाई का निशाना बनाया जा रहा. ऐसे में पूरा परिवार परेशान है. यह बात रेल प्रशासन को समझनीं होगी. महिलाएं घंटों डीआरएम आफिस के सामने जमी रही. हालांकि उन्हें नियम के अनुसार काम लेने का आश्वासन रेल प्रशासन की ओर से देकर समझाने का प्रयास किया गया. दिलचस्प बात यह रही कि महिलाओं के प्रदर्शन के कारण डीआरएम कार्यालय का गेट जाम रहा और रेलवे के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भोजन-पानी को तरस गये. रेल अधिकारी भोजन के लिए घर नहीं जा सके.

    फैमिली काउंसेलिंग पर भी भड़की महिलाएं 

    महिलाओं का कहना था कि एक तो रेलवे नियमों के विपरीत काम करा रहा है. लोको पायलट अत्याधिक दबाव में हैं. उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा. विरोध करने वालों को सस्पेंड किया जा रहा है. अब दूसरी ओर काउंसेलिंग के नाम पर परिवार पर दबाव बनाने की दूसरी रणनीति अपनायी जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब फैमिली की काउंसेलिंग की जायेगी. यह उन्हें स्वीकार नहीं है.

    Railway loco poilet ranchi division RANCHI: Wives of loco pilots surrounded DRM office said - Railway officials are reminding us of British rule SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : रेलवे अस्पताल में खाना और पानी के लिए तरस रहे मरीज !, CMS को जानकारी तक नहीं
    Next Article भाजपा नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में करेंगे शादी, आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन है दुल्हनिया ?
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group