Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे संरक्षा आयुक्त ने संविदा नियुक्तियों पर उठाये गंभीर सवाल, रेल मंत्रालय को किया आगाह
बोर्ड/जोन

रेलवे संरक्षा आयुक्त ने संविदा नियुक्तियों पर उठाये गंभीर सवाल, रेल मंत्रालय को किया आगाह

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 4, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस हादसा तोड़फोड़ का था नतीजा, ट्रैक इंटरलॉकिंग सिस्टम से हुई थी छेड़छाड़ 

NEW DELHI. रेलवे संरक्षा आयुक्त Commissioner of Railway Safety (दक्षिण सर्कल) एएम चौधरी ने सुरक्षा कार्यों में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए संविदा आधार पर स्टाफ की नियुक्ति और उन्हें इन क्षेत्रों में कौशल विकसित करने की अनुमति देना चिंताजनक है और इसकी प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि निकट भविष्य में संविदा का उपयोग न्यूनतम किया जाए और दीर्घकाल में इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए.

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस हादसा पर आयी यह टिप्पणी

Commissioner of Railway Safety  एएम चौधरी ने यह टिप्पणी 2024 में मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस हादसे की जांच रिपोर्ट में सामने आयी है. इसमें उन्होंने हादसे को तोड़फोड़ का नतीजा बताया गया था. 11 अक्टूबर, 2024 को मैसूरु-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के चेन्नई रेल डिवीजन के कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर रात लगभग 8.30 बजे एक खड़ी मालगड़ी से टकरा गई. इससे नौ यात्री घायल हो गए.

सीआरएस की जांच से यह बात सामने आयी कि बदमाशों ने ट्रैक इंटरलॉकिंग सिस्टम के घटकों को जबरदस्ती हटा दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. चौधरी ने साफ कहा कि दुर्घटना किसी उपकरण की अचानक विफलता के कारण नहीं हुई, बल्कि बदमाशों द्वारा एलएच टंग रेल की स्थिति में जबरन बदलाव के कारण हुआ.

रेल मंत्रालय की रिपोर्ट 

अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में रेल मंत्रालय ने कहा कि नीति के अनुसार, संविदा कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारियों के साथ या उनकी देखरेख में गैर-महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है. इससे पहले भारतीय रेल सिग्नल एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ (IRSTMU) ने मंत्रालय द्वारा संविदा आधार पर सिग्नलिंग और टेलीकॉम स्टाफ की नियुक्ति के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर जताई थी. Commissioner of Railway Safety की चिंता इसी ओर इशारा करती है.

IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने 3 जून को रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर सभी रिक्त पदों पर स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि एसएंडटी विभाग रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है.

प्रकाश ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी मांग के बाद रेलवे मंत्रालय ने स्थायी नियुक्तियों की घोषणा की, लेकिन संविदा नियुक्ति के लिए पायलट परियोजना भी चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि सीआरएस ने बेहद अहम सुरक्षा मुद्दे को उठाया है. रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ तुरंत बंद होना चाहिए और पिछले दरवाजों से निजीकरण बंद होना चाहिए.

Spread the love
Mysore-Darbhanga Bagmati Express accident Railway Safety Commissioner raised serious questions on contractual appointments warned the Railway Ministry
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleभारतीय रेल जनसंपर्क कैडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण, समस्याएं रेलमंत्री तक पहुंचायेंगे : ओम बिड़ला
Next Article UMRKS नये कर्मचारियों को संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा जोड़कर बढ़ायेगा सदस्यता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group