Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

चक्रधरपुर में रेलवे पेंशनरों की बैठक में समस्याओं को दूर करने की बनी रणनीति

CHAKRADHARPUR. रेलवे के सेवानिवृत्त पेंशनरों ने गुरुवार 17 अगस्त 2023 को सेक्टर सी पेंशनर कार्यालय में आयोजित बैठक में समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें दूर करने की रणनीति भी बनायी. दक्षिण-पूर्व रेलवे रिटायर्ड पेंशनर संगठन लगातार सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के पेंशन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहयोगी भूमिका अदा करता रहा है.

आज की बैठक की अध्यक्षता हृदयरंजन पाणि ने की जबकि इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डीके पंडा उपस्थित थे. बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, महासचिव समीरन मुखर्जी, कोषाध्यक्ष पीके दे की मौजूदगी में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थिति सदस्यों ने अपने-अपने समस्याओं और सुझावों का भी रखा.

इसके बाद समस्याओं के निराकरण को लेकर रणनीति बनायी गयी. बैठक में चक्रधरपुर, टाटा, राउरकेला, सीनी, झारसुगुड़ा बंडामुंडा से प्रतिनिधि पहुंचे थे. बैठक में एचसी मंडल, डी प्रमाणिक, एच आर पाणी, पीके माल, बी बावरी, रामपाल, सत्या राव, त्रिनाथ तांती, अरविंद सागर, टी गोपाल स्वामी, बी रीना, पी टी दास, सीएम नायक आदि शामिल हुए.

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...