Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

उत्तर रेलवे : डीआरएम के निरीक्षण से गायब मिले उन्नाव स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी सस्पेंड

Unnao. उन्नाव स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी को रेल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है. निलंबन का कारण स्थानांतरण के बावजूद चार्ज न सौंपने तथा ड्यूटी के दौरान लगातार अनियमितताओं के आरोपों को मुख्य कारण बताया गया है. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने मीडिया को बताया कि स्टेशन अधीक्षक को प्रशासनिक आधार पर निलंबित किया गया है. उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी.

त्रिभुवन जोशी स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर, स्थानांतरण होने के उपरांत चार्ज न सौंपने के अलावा कमर्चारियों से उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. इस बीच डीआरएम के निरीक्षण के दौरान भी वह अनुपस्थित पाये गये. स्टेशन अधीक्षक पर कार्यवाही होने के लिए यह मुख्य कारण बना. अनुपस्थित मिलने पर रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेजी गई थी. इसके बाद पूरे मामले की जांच करायी गयी.

RANCHI : हटिया डीआरएम ऑफिस में सीबीआई का छापा, 50 हजार रिश्वत लेते चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर गिरफ्तार

त्रिभुवन जोशी का स्थानांतरण पहले ही अन्य स्टेशन पर हो गया था किंतु उन्होंने चार्ज नहीं सौंपा था. विभाग द्वारा इसे प्रशासनिक आदेशों का का पालन न करने हेतु अनियमितता माना गया.वही डीआरएम कार्यालय में अन्य कमर्चारियों द्वारा स्टेशन अधीक्षक की कार्यशैली व व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए लिखित शिकायत भी की थी बताया जाता है. रेलवे प्रशासन ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्यवाही की.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...