Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

AJMER : डीआरएम कप क्रिकेट ट्राॅफी पर टीआरडी इलेक्ट्रीकल ने जताया कब्जा, प्रैक्टिस नेट का उदघाटन

AJMER. अजमेर खेल संघ (ADSA) की ओर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित डीआरएम कप क्रिकेट ट्रॉफी टीआरडी इलेक्ट्रीकल की टीम ने जीत ली है. रविवार को आयोजित फाइनल में टीआरडी इलेक्ट्रीकल की टीम ने टीआरओ सेफ्टी को हरा कर यह खिताब जीता. इस मौके पर आयोजित समापन समारोह में डीआरएम राजू भूतड़ा, महिला कल्याण समिति की अध्यक्षता श्रीमति रिंकल भूतड़ा ने विजेता टीम व बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. डीआरएम कप में अजमेर मण्डल की 10 टीमों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता के दौरान कुल 20 मैच खेले गये.

इस मौके पर एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड में नव-स्थापित फ्लड लाइट एवं नव-निर्मित क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन डीआरएम राजू भूतड़ा और महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने किया. इसका फायदा प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा. अब खिलाड़ी रात्रि में भी अभ्यास कर सकेंगे.

समारोह में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, महिला कल्याण संगठन की सदस्यों, खिलाड़ियों के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. यह आयोजन अजमेर मंडल खेल संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवमा) प्रदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया था.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...