Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : सौमित्र मजूमदार ने जीएम का कार्यभार संभाला, 1989 बैच के IRTS अधिकारी हैं

KOLKATA. सौमित्र मजूमदार ने 1 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है. इससे पूर्व वे दक्षिण पूर्व रेलवे में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. श्री मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1989 बैच के अधिकारी हैं.

उन्होंने विभिन्न पदों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, जिनमें पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक तथा मुख्य यातायात योजना प्रबंधक शामिल हैं. उन्होंने पूर्व रेलवे एवं दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में लंबे समय तक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है. वे नियमित नियुक्ति होने तक महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे.

श्री मजूमदार को रेलवे संचालन, वाणिज्यिक मामलों के साथ-साथ जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन का व्यापक अनुभव एवं गहन ज्ञान है. उन्हें खेल, संगीत, यात्रा और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि है तथा वे विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे उनकी उत्साह और प्रतिभा का परिचय मिलता है. वे पूर्व रेलवे, खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...