Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP DIV : विधायक सरयू राय की अगुवाई में टाटानगर में जोरदार प्रदर्शन का रेलवे पर असर नहीं, दक्षिण बिहार समेत दर्जनों ट्रेनें घंटों चली लेट
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIV : विधायक सरयू राय की अगुवाई में टाटानगर में जोरदार प्रदर्शन का रेलवे पर असर नहीं, दक्षिण बिहार समेत दर्जनों ट्रेनें घंटों चली लेट

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • विधायक सरयू का आरोप, रेल प्रशासन ट्रेन परिचालन सुधारने की दिशा में गंभीर नहीं, डीआरएम अलाप रहे पुराना राग 
    • चक्रधरपुर में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त, एक घंटे की दूरी तय करने में लग रहे चार से पांच घंटे

    TATANAGAR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर टाटानगर में आयोजित विधायक सरयू राय के विरोध-धरना-प्रदर्शन को भरपूर जनसहयोग मिला लेकिन इसका कोई प्रभाव पहले दिन रेलवे पर नहीं दिखायी पड़ा. विरोध प्रदर्शन के ठीक बाद आने वाली बिहार की महत्वपूर्ण ट्रेन दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को चक्रधरपुर से टाटानगर आने में दो घंटे लग गये. सामान्य अवस्था में यह दूरी एक घंटे में तय होती है. यही हाल दूसरी ट्रेनों का भी रहा. इससे स्पष्ट हो गया कि ट्रेन परिचालन के सुधार की दिशा मेंरेलवे एक कदम आगे बढ़ने को तैयार नहीं है.

    विधायक सरयू राय ने प्रदर्शन के बीच कहा कि डीआरएम ने मंत्री के आदेश का हवाला देकर सुधार की बात जरूर कही लेकिन यह सुधार की दिशा किस तरह प्रभावी होगी इस पर रेल प्रशासन मौन है. आश्वासन के बावजूद रेल प्रशासन की ओर से कोई प्लान नहीं सौंपा गया. अलबत्ता परेशानियां और रेलवे ट्रैक बढ़ाने की बात जरूर कही जा रही है. रेलवे की ओर से धरना स्थल पर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी आश्वासन लेकर पहुंचे थे लेकिन लिखित आश्वासन से कम पर विधायक तैयार नहीं हुए. डीआरएम तरुण हुरिया अब भी टेनाें के विलंब के लिए संसाधनों का राप अलाप रहे हैं.

    JAMSHEDPUR : ट्रेनों की लेटलतीफी पर सियासी घमासान ! विधायक सरयू ने महाधरना का किया ऐलान…उधर, सांसद विद्युत ले आये रेलमंत्री का पत्र,

    टेंट उखाड़ा-बैनर फाड़ दिये गये, कड़ी धूप में धरना में डटे लोग 
    टाटानगर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आयोजित धरना को कुचलने का प्रयास किया गया. विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन ने धरना नहीं हो इसके लिए आधी रात को कार्रवाई की. बिना किसी पूर्व सूचना के टेंट उखाड़ दिए गए, बैनर फाड़ दिए गए और प्रस्तावित धरना स्थल की घेराबंदी कर दी गयी. हालांकि सुबह हाेते ही विधायक सरयू राय के नेतृत्व में स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग धरना पर बैठ गये. धरना को स्थानीय लोगों, महिलाओं और विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला
    रेल प्रशासन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

    ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान लोगों ने रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने डंका बजाकर रेलवे के खिलाफ आंदोनल का विगुल फूंका. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेल प्रशासन मालगाड़ियों को प्राथमिकता देकर यात्री ट्रेनों की अनदेखी कर रहा है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

    आधे घंटे का सफर तीन घंटे में करा रहा रेलवे, यात्रा कष्टदायक 

    विधायक सरयू राय ने कहा कि चांडिल से टाटानगर रेलवे स्टेशन तक का सफर जो सामान्यतः लगभग आधे घंटे में पूरा हो जाता है, यात्री ट्रेनों को 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है. यात्रियों के लिए यह बेहद कष्टदायक है, खासकर उन मजदूरों के लिए जो रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों से आते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है. रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे, उनका यह आंदोलन व्यापक रूप लेगा.

    रेलवे स्टैंडिंग कमेटी, रेलवे बोर्ड, रेलमंत्री से मांगा जायेगा जवाब 

    विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित धरना में कहा कि अब दिल्ली जाकर रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से सीधा जवाब मांगा जायेगा. ट्रेनों की लेट-लतीफी पर रेलवे स्टैंडिंग कमेटी में मामला ले जाया जायेगा. सरयू राय ने अल्टीमेटम दिया कि यदि रेलवे ने अपनी सेठ वाली मानसिकता नहीं बदली और यात्री ट्रेनों का समय ठीक नहीं किया, तो मजबूर होकर जनता मालगाड़ियों का चक्का जाम करेगी.

    ckp division HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Massive Protest MLA Saryu roy railway board RAILWAY NEWS Railway Operations TATANAGAR STATION Trains Run Late इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे भूमि अतिक्रमण के मामलों में लोगों की आजीविका प्रभावित न हो, इसका रखें ध्यान अधिकारी : रेलमंत्री
    Next Article ECR : दो दशक से जोन में जमे PFA की ‘सप्लाई चेन’ तोड़ने में नाकाम रहे GM/ECR!, रेलवे बोर्ड पर टिकी नजरें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group