Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे ओवरब्रिज पर रील बना रहा था युवक, फिर जो हुआ उसे देखकर खड़ें हो गये रोंगटे…

KISANGANJ. रेलवे ओवरब्रिज पर रील और सेल्फी बनाना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब वह करंट की चपेट में आ गया. घटना किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित सुखानी थाना स्थित दुराघाटी गांव के पास की है. यहां रेलवे ओवरब्रिज पर फोटो और रील बनाने के दौरान युवक करंट लगा. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवक की पहचान मोहम्मद असफाक, पिता-साकिम के रूप में हुई है, जो गंभीरगढ़ गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ओवरब्रिज पर फोटो और रील बनाने के दौरान बिजली के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ.

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने इस तरह के खतरनाक स्थानों पर रील और सेल्फी बनाने से बचने की अपील की है. गौरतलब है कि रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे लाइन के आसपास हाई वोल्टेज विद्युत तार गुजरते हैं, जिससे जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है. प्रशासन द्वारा भी लोगों से ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है.

2027 में लगेगा अर्धकुंभ मेला, रेलवे ने नया पद सृजित कर IRTS चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...